scriptसीएम योगी आदित्यनाथ का सपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले इनका‌ आतंकवादियों से जैसे घर का रिश्ता | CM Yogi Adityanath said - opposition close relation with terrorists | Patrika News
उन्नाव

सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले इनका‌ आतंकवादियों से जैसे घर का रिश्ता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह इनका आतंकवादियों से रिश्ता है। श्रीनगर, बनारस अयोध्या रामपुर में हुए आतंकवादी हमले का भी जिक्र किया। ‌

उन्नावMay 06, 2024 / 06:54 pm

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok shabha election 2024) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के पहले जब जम्मू कश्मीर में हमला होता था तो कहा जाता था कि हमने नहीं पाकिस्तान कर रहा है। आतंकवादी सीमा पार से आते हैं। हम क्या करें? लेकिन आज कश्मीर में पटाखा भी फटता है तो पाकिस्तान कहता है कि हमने नहीं किया। यह नया भारत है। नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद का सामना कैसे होता है? करके दिखाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्नाव के भगवंतनगर विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मौजूदा सांसद और प्रत्याशी साक्षी महाराज, क्षेत्र के सभी विधायक और जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह भी मौजूद थी।
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के पहले गैस सिलेंडर की कालाबाजारी होती थी। यदि किसी ने बोल दिया तो पुलिस के डंडे पड़ते थे। बुंदेलखंड में टैंकर से पानी पहुंचता था। आज हर घर नल योजना का लाभ सभी को मिल रहा है। 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। 60 करोड लोग आयुष्मान कार्ड, 50 करोड़ जनधन खाता खोले गए हैं। जिससे कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंच रहा है। सरकार जब साथ खड़ी है तो चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने 10 लाख नवयुवकों को नौकरी देने, स्टार्टअप योजना, पीएम स्टैंड अप योजना, पीएम मुद्रा योजना आदि का भी उल्लेख किया।

आत्मनिर्भर भारत में सभी आत्मनिर्भर होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव भारत को आत्मनिर्भर बनाने का चुनाव है। आत्मनिर्भर भारत का मतलब युवा महिला व्यापारी श्रमिक सभी आत्मनिर्भर होंगे। दुनिया में भारत की ताकत बढ़ेगी। विकसित भारत के लिए समर्थन मांगने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। पिछले 10 वर्षों से जो परिवर्तन कार्य हुए हैं। उससे मोदी के प्रति लोगों में सम्मान और श्रद्धा के भाव है।
सपा ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले और बाद की तुलना करें तो जमीन आसमान का अंतर दिखाई पड़ता है। अयोध्या में राम जन्मभूमि, काशी में संकट मोचन मंदिर, मथुरा, काशी, लखनऊ की अदालत, सीआरपीएफ कैंप रामपुर में आतंकवादी हमला हुआ था। समाजवादी पार्टी की सरकार ने इन आतंकवादियों के मुकदमों को बेशर्मी के साथ वापस लेने का काम किया था। ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा।

जो राम का द्रोही वह हमारा द्रोही

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोग भगवान राम के भी द्रोही हैं। रामायण की चौपाई सुनाते हुए बोले कि जो राम का द्रोही है वह अपना सगा ही क्यों ना हो, हमारा भी द्रोही होगा। पहले कहते थे राम हुए ही नहीं, अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। जब आज मंदिर बनकर तैयार हो गया। तो उनके सुर बदल गए। कहते हैं राम तो सभी के हैं।

Hindi News/ Unnao / सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले इनका‌ आतंकवादियों से जैसे घर का रिश्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो