scriptडीएम के कोविड-19 पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य महकमे में हलचल, संख्या डेढ़ सौ के पार हुई | District level officer Kovid-19 positive, number exceeded 150 | Patrika News
उन्नाव

डीएम के कोविड-19 पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य महकमे में हलचल, संख्या डेढ़ सौ के पार हुई

– एक बार फिर रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या 2 अंको में

उन्नावApr 02, 2021 / 10:42 pm

Narendra Awasthi

जिला स्तरीय अधिकारी के कोविड-19 होने से स्वास्थ्य महकमे में हलचल, संख्या डेढ़ सौ के पार हुई

जिला स्तरीय अधिकारी के कोविड-19 होने से स्वास्थ्य महकमे में हलचल, संख्या डेढ़ सौ के पार हुई

उन्नाव. कोरोना के नए स्ट्रीम पर जिला प्रशासन नजर बनाए हैं। इसी बीच जनपद में लगातार कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। सक्रिय केसों की संख्या डेढ़ सौ के पार कर गई है। आज जनपद के बड़े अधिकारी के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। जिला स्तरीय अधिकारी के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों के कांटेक्ट को ट्रेस कर उनका टेस्ट किया जा रहा है। आज जनपद में 1941 सैंपल टेस्ट हुए हैं। जिनमें एंटीजन टेस्ट में 10 रेलयात्री पॉजिटिव निकले हैं। इसके अतिरिक्त अन्य लैब से दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एंटीजन टेस्ट में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं। जिन्होंनेे स्वयं को कैंप कार्यालय में क्वॉरेंटाइन कर लिया है।

यह भी पढ़ें

होम्योपैथिक दवाइयों से वायरस जनित बीमारियों को रखे दूर, डॉ हेमंत मोहन की सलाह

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हसनगंज में 2, पुरवा में 1, बीघापुर में 2, सफीपुर में 2, बांगरमऊ में 2, असोहा में 1, मियागंज में 1, फतेहपुर 84 में 1 कोविड-19 पॉजिटिव के सामने आए हैं 1929 सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। जनपद में कुल सक्रिय केस की संख्या 167 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमाार ने आम नागरिकोंं से अपील की है की स्वयं तथा परिवार की सुरक्षा के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचे और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सामाजिक दूरी और साबुन से हाथ को बराबर धोते रहें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो