scriptगाय एक निश्चित स्थान पर जाकर दूध देने लगती थी, भक्तों ने खुदाई की तो निकला शिवलिंग, सबकी मनोकामना पूरी करते हैं गजरेश्वर महादेव | Gajreshwar Mahadev fulfillswisheseveryone | Patrika News
उन्नाव

गाय एक निश्चित स्थान पर जाकर दूध देने लगती थी, भक्तों ने खुदाई की तो निकला शिवलिंग, सबकी मनोकामना पूरी करते हैं गजरेश्वर महादेव

– बिहार थाना क्षेत्र के भवन नगर में स्थित है गजरेश्वर महादेव का शिवालय

उन्नावJul 30, 2021 / 11:55 am

Narendra Awasthi

गाय एक निश्चित स्थान पर जाकर दूध देने लगती थी, भक्तों ने खुदाई की तो निकला शिवलिंग, सबकी मनोकामना पूरी करते हैं गजरेश्वर महादेव

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. सावन के महीने में भोले बाबा के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। जलाभिषेक करते हैं बेलपत्र चढ़ाते हैं और पूजा अर्चना प्रार्थना करते हैं भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा भगवंत नगर में स्थित गजरेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में दूर-दूर से भक्त गण पूजा अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर की विशेषता है कि सुबह शिवलिंग पूजित मिलता है। इस रहस्य को आज तक कोई नहीं जान पाया।

भगवंत नगर में स्थित है गजरेश्वर महादेव

उन्नाव मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगवंत नगर कस्बा के निकट गजरी में गजरेश्वर महादेव के विषय में विख्यात है। सैकड़ों वर्ष पूर्व की घटना है। चरवाहे जानवर चलने के लिए क्षेत्र में जाते थे। जहां एक गाय प्रतिदिन एक स्थान में पहुंचकर खड़ी हो जाती थी और उसके थन से दूध स्वतः गिरने लगता था। उत्सुकता बस ग्रामीणों ने खुदाई की तो वहां पर शिवलिंग निकला। ग्रामीणों ने शिवलिंग को उसी स्थान पर स्थापित कर दिया। धीरे-धीरे मंदिर का रूप ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह मंदिर की साफ सफाई करके बंद किया जाता है। लेकिन सुबह पूजित मिलता है। इस संबंध में पंडित राकेश ने बताया कि आज तक इस रहस्य को कोई नहीं जान पाया। ग्रामीणों के अनुसार मनोकामना पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। धीरे-धीरे संख्या बढ़ती जा रही है।

कैसे पहुंचे उन्नाव

जनपद मुख्यालय से सड़क मार्ग से यहां पहुंचा जा सकता है। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंत नगर कस्बे के मोहल्ला गजरी में स्थित है। जो मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। अचलगंज लाल कुआं होते हुए भगवान नगर जाया जा सकता है।

Home / Unnao / गाय एक निश्चित स्थान पर जाकर दूध देने लगती थी, भक्तों ने खुदाई की तो निकला शिवलिंग, सबकी मनोकामना पूरी करते हैं गजरेश्वर महादेव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो