गर्म पानी शरीर के लिए अमृत, आयुर्वेद डॉक्टर ने बताएं इसके गुण, जानिये गर्म पानी के लाभ
- वैश्विक महामारी कोरोना काल में गर्म पानी का महत्व पर हुई थी चर्चा

उन्नाव. गर्म पानी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। यह शरीर के सभी अंगों की गंदगी और बीमारियों को ऐसे ही दूर करता है। जैसे कपड़े की गंदगी को गर्म पानी साफ करता है। केवल नियमानुसार गर्म पीने की आवश्यकता है। या जानकारी आयुर्वेद चिकित्ससक डॉ आरके दीक्षित ने दी और बोले गर्म पानी शरीर के लिए काफी लाभदायक है। बड़ेे बुजुर्गों ने भी कहा है कि गर्म पानी शरीर के लिए कितना लाभदायक है। ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक उतना ही नुकसानदायक है।
डॉक्टर आरके दीक्षित के अनुसार
जिला अस्पताल आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर आरके दीक्षित ने कहा कि गरम पानी शरीर के अंगो का शोधन करता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। गरम पानी अमृत के समान है। गर्म पानी से खाना आसानी से पच जाता है। वैसे ही जैसे गर्म पानी से कपड़े आसानी से साफ हो जाते हैं। गरम पानी सूक्ष्म छिद्रों तक चला जाता है। कपड़े की तरह शरीर के विभिन्न अंगों को गर्म पानी सफाई करता है। गर्म पानी डायबिटीज, पेट की बीमारी, हृदय रोग, कोलेस्ट्रोल, सिर दर्द, माइग्रेन, भूख न लगना, यूट्रस, ब्लड प्रेशर सहित कई अन्य बीमारियों में लाभदायक होता है।
ठंडा पानी कोल्डिंग शरीर के लिए नुकसानदायक
इसके विपरीत ठंडा पानी शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। बड़े बुजुर्गों का कहना था कि ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक हृदय को काफी नुकसान पहुंचाता है। इससे लीवर की भी समस्या बढ़ जाती है। लीवर में फैट जमा हो जाता है। ठंडा पानी पेट के अंदर भी परेशानी खड़ा करता है। इसलिए ठंडा पानी का परहेज करना चाहिए।
अब पाइए अपने शहर ( Unnao News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज