scriptअजिया ससुर ने नत बहू को दी आधी संपत्ति, पति ने दिया मौत! | Husbands wife killed in Unnao | Patrika News
उन्नाव

अजिया ससुर ने नत बहू को दी आधी संपत्ति, पति ने दिया मौत!

अजिया ससुर द्वारा नत बहू को संपत्ति का स्वामित्व देना विवाहिता के लिए काल बन गया। कारण था नाती का चाल-चलन ठीक ना होना।

उन्नावOct 09, 2017 / 06:32 pm

shatrughan gupta

unnao crime

unnao crime

उन्नाव. अजिया ससुर द्वारा नत बहू को संपत्ति का स्वामित्व देना विवाहिता के लिए काल बन गया। कारण था नाती का चाल-चलन ठीक ना होना। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसकी शादी को 5 साल हो गए थे और एक 4 साल की बेटी है। मृतका के भाई ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि उसकी बहन के अजिया ससुर ने अपनी संपत्ति को दो भाग में बांटकर एक भाग अपनी नत बहू को दे दिया और दूसरा भाग अपने दूसरे नाती को दे दिया, जिससे मृतका के पति को किसी भी जरूरत के लिए पत्नी के सामने हाथ फैलाना पड़ता था। आए दिन खटपट होती थी और उसकी बहन को मारा-पीटा करता था। मृतका के भाई ने अपने तहरीर में बताया कि बीती रात उसके बहनोई ने बहन की हत्या कर उसका शव फांसी पर लटका दिया। थानाध्यक्ष बीघापुर ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतिका का मायका रायबरेली का

मामला बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर का है। मृतिका के भाई कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि उसकी बहन रेनू 30 पत्नी रोहित की शादी लगभग 5 साल पहले हुई थी, जिससे उसकी 4 साल की एक बिटिया रोहिणी है। उन्होंने बताया कि पति का चाल चलन अच्छा ना होने के कारण रेनू के अजिया ससुर हनुमान सिंह ने अपनी संपत्ति को दो हिस्सों में बांटकर एक हिस्सा रेणु के नाम कर दिया और दूसरा हिस्सा अपने दूसरे नाती अमर सिंह के नाम कर दिया। रोहित को बाबा द्वारा किया गया बंटवारा रास नहीं आया। उन्होंने बताया कि आए दिन पैसे के लिए रोहित उसकी बहन रेनू को मारा-पीटा और प्रताडि़त करता था। मोटरसाइकिल के लिए भी पैसे मांग रहा था। रेनू देने में अपने को असमर्थ बताती थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद करेंगे आगे की कार्रवाई

कुंवर बहादुर सिंह निवासी गुमावा लालबहादुर पुरवा शिवगढ़ जनपद रायबरेली ने बताया कि बीती रात रोहित ने रेनू की बड़ी बहन मालती पत्नी भानु प्रताप सिंह को फोन पर बताया कि रेनू फांंसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जिस के बाद उन्हें मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि रेनू की 4 साल की बिटिया रोहिणी बार-बार कह रही थी कि पापा ने मम्मी को मारा और फिर फांसी पर लटका दिया। कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रेनू के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसके पीठ और कान के पीछे काफी चोटें हैं। उन्होंने बताया कि पति को नामित करते हुए बीघापुर थाना में तहरीर दी गई है। बिटिया रोहणी का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में बीघापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे यह कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो