scriptयोगी के इस MLA ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का कर दिया बहिष्कार, बताई एक बड़ी वजह | Mohan BJP MLA Brijesh Rawat boycotts Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana | Patrika News
उन्नाव

योगी के इस MLA ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का कर दिया बहिष्कार, बताई एक बड़ी वजह

उन्नाव जिले के मोहान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजेश रावत ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का किया बहिष्कार… देखें वीडियो

उन्नावMar 10, 2018 / 12:54 pm

Hariom Dwivedi

Mohan BJP MLA Brijesh Rawat
उन्नाव. क्या मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिंदू रीति रिवाजों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं? यह सवाल मोहान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजेश रावत ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे लोग कोर्ट मैरिज कर रहे हैं। हिंदू रीति और रिवाजों पर अधिकारी कुठाराघात कर रहे हैं। हिंदू रीति रिवाजों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। इसलिए मैंने कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया और बहिष्कार कर रहा हूं। इसके पूर्व उन्होंने अनियमितताओं को देख आयोजकों को खूब खरी खरी सुनाई। उन्होंने मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही जनता का पुरवा और सफीपुर विकासखंड में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू रीति-रिवाज मुस्लिम जोड़ों को विवाह बंधन में बांधा गया।
हसनगंज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बृजेश रावत ने सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों से बातचीत करने के दौरान बताया कि दुल्हन के शरीर पर साड़ी के साथ दुपट्टा भी होता है। वह भी नहीं है। शादी के दौरान मौर पहना जाता है, इसके साथ ही अन्य विधि विधान भी किए जाते हैं। यहां वह सब नहीं हो रहा है। इसलिए मैं कार्यक्रम स्थल और सामूहिक विवाह समारोह का बहिष्कार कर रहा हूं। शादी समारोह में लगने वाला खंभ डिब्बे में रखा गया था। वह भी 2 फुट का। इसके साथ ही अन्य कई अनियमितताएं दिखाई पड़ीं।
सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी, संपन्न कराया विवाह
सूचना मिलने पर मौके पहुंचे उप जिलाधिकारी ने विवाह कार्य संपन्न कराया और सभी को 20 हजार रुपये के चेक दिये। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी, ब्रजमोहन वर्मा, विभाश मिश्रा, शरद पाल, चेयरमैन मोहान हयात रसूल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
16 जोड़े एक दूसरे के हो गये
पुरवा विकासखंड में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 13 हिंदू और तीन मुस्लिम जोड़े एक दूसरे के हो गये। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिवबहादुर पटेल ने सभी जोड़ों को 20-20 हजार रुपए की चेक और उपहार भेंट किए। आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के बीच सभी जोड़ों ने एक दूसरे को जय माल डालना और साथ जीवन भर साथ रहने का वचन दिया। सभी को उपहार, जेवर, समान, बरतन आदि देकर शुभकामनाएं दी गईं। छोटे सिंह, अशर्फी लाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
सफीपुर में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम
सफीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम भगवती चरण वर्मा पार्क में आयोजित किया गया। इसमें 6 हिंदू जोड़ों का विवाह विधि-विधान से कराया गया। इस मौके पर तीन मुस्लिम जोड़ों को काफी निकाह कराया गया। शासन द्वारा मिलने वाली सुविधा वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल जोड़ों को दी गई। इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद थे।

Home / Unnao / योगी के इस MLA ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का कर दिया बहिष्कार, बताई एक बड़ी वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो