scriptUP Weather update – आंधी पानी के साथ गरजेगें बादल, अगले 4 दिन का मौसम | Monsoon 2021 - thunderstorms heavy rain next four days | Patrika News
उन्नाव

UP Weather update – आंधी पानी के साथ गरजेगें बादल, अगले 4 दिन का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4 दिन मानसून के हिसाब से बारिश होने की संभावना है आंधी और गरज के साथ बारिश होगी

उन्नावJun 16, 2021 / 08:28 am

Narendra Awasthi

UP Weather update - आंधी पानी के साथ गरजेगें बादल, अगले 4 दिन का मौसम

UP Weather update – आंधी पानी के साथ गरजेगें बादल, अगले 4 दिन का मौसम

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. मानसून के कारण मौसम में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा है। तापमान में भी परिवर्तन दिख रहा है। आज बुधवार को आसमान में बादल छाए हैं। आने वाले चार दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। आंधी के साथ बादल गरजने की संभावना बताई गई है। जोरदार बारिश हो सकती है। बढ़ते तापमान से भी राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज दिन का तापमान अधिकतम 23 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना कम है। आगामी 17 जून को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की जानकारी दी गई है। लेकिन आसमान में बादल के साथ आंधी पानी आने की संभावना बताई गई है। गरज के साथ बारिश होगी। देर रात में भी यही संभावना बनी हुई है।

18, 19 जून का मौसम का अनुमान

जबकि 18 जून को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। मानसून की बारिश का असर दिखाई पड़ेगा। 17 जून से शुरू हुई बारिश 18 जून को भी जारी रहेगी। 19 जून को तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार 20 जून को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। मानसून की बारिश का असर लगातार दिखाई पड़ेगा। गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आंधी भी आने की जानकारी दी गई है। लगातार बारिश होने से जनजीवन भी प्रभावित रहेगा।

Home / Unnao / UP Weather update – आंधी पानी के साथ गरजेगें बादल, अगले 4 दिन का मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो