scriptजिस पिता को मंच से भगा पार्टी में कब्जा किया, अपनी सीट बचाने के लिए उन्हीं को मंच पर लायें – पीएम नरेंद्र मोदी | PM big attack on SP, said Mafia run government | Patrika News
उन्नाव

जिस पिता को मंच से भगा पार्टी में कब्जा किया, अपनी सीट बचाने के लिए उन्हीं को मंच पर लायें – पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने चंदन खेड़ा में समाजवादी पर जमकर हमला बोला। बोले खाता, न बही जो माफिया कहे सही। माफिया सरकार चलाते थे। माफिया सरकार चलाते थे। व्यापारियों से वसूली होती थी। पुलिसकर्मी को अपमानित करने का वीडियो घर घर में देखा जा रहा है। बोले इन में कोई बदलाव नहीं आया

उन्नावFeb 20, 2022 / 06:47 pm

Narendra Awasthi

जिस पिता को मंच से भगा पार्टी में कब्जा किया, अपनी सीट बचाने के लिए उन्हीं को मंच पर लायें - पीएम नरेंद्र मोदी

जिस पिता को मंच से भगा पार्टी में कब्जा किया, अपनी सीट बचाने के लिए उन्हीं को मंच पर लायें – पीएम नरेंद्र मोदी

जिस पिता को मंच से भगाकर पार्टी पर कब्जा किया। उसी को आज अपनी सीट बचाने के लिए बुला रहे हैं। जो मुख्यमंत्री का दावेदार अपनी सीट नहीं बचा पा रहा है। उस पार्टी की क्या स्थिति है, सब जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरवा विधानसभा के चंदन खेड़ा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस सीट को अपने लिए सुरक्षित मानते थे। वह भी हाथ से निकल रही है। इस मौके पर उन्होंने मुहावरे लोकोक्तियां भी सुनाएं। बोले थोथा चना बाजे घना। यह परिवार वादी लोग सोचते हैं कि वह जो कह देंगे जनता समझ जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा संगीन अपराधों के आरोपी, माफिया सरकार चलाते थे। खाता न बही जो माफिया कहे वही सही। बोले रास्ता छोड़िए घर के अंदर भी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी। व्यापारियों से रंगदारी की वसूली होती थी। एक पार्टी का अध्यक्ष किस प्रकार पुलिस को अपमानित करते बुलाता है। इसका वीडियो घर-घर में देखा जा रहा है। यह वीडियो दंगाइयों के मनोबल को बढ़ाने का प्रयास है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। वह आप सब से बदला लेने की फिराक में है।

यह भी पढ़ें

UP assembly election 2022: पहली बार इस विधानसभा में आ रहे आ रहे हैं देश के प्रधानमंत्री, तैयारी पूरी, जाने रूट डायवर्जन

पंजाब में वोट के लिए कुछ दिन पहले यूपी के गरीबों दलितों को गालियां दिलाई गई। यूपी का अपमान हुआ। लेकिन विपक्ष ने कुछ नहीं कहा। इस मौके पर उन्होंने बंगाल का भी जिक्र किया। जहां यूपी वालों का मजाक उड़ाया जाता था। परिवार वादियों के लिए सरकार से मतलब केवल तिजोरिया भरने से है। उन्होंने कहा कि आप के आशीर्वाद को मैं ब्याज समेत लौट आऊंगा। ऐसी महामारी आई की सभी को अपनी चपेट में ले लिया। हमने खजाना खोलकर लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया। भारतीय वैज्ञानिको ने जो वैक्सीन मनाई है। उस वैक्सीन के लिए दुनिया कतार में खड़ी है। उसी वैक्सीन के खिलाफ परिवार वादियों ने मोर्चा खोल दिया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन, रेहड़ी, पटरी, दुकानदारों को कम दरों पर लोन, बिचौलिए की दुकानें बंद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम मातृभाषा हिंदी में इंजीनियर और डॉक्टर बनाने का प्रावधान लाएंगे। जिससे गरीबों के घर में डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सांसद साक्षी महाराज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Home / Unnao / जिस पिता को मंच से भगा पार्टी में कब्जा किया, अपनी सीट बचाने के लिए उन्हीं को मंच पर लायें – पीएम नरेंद्र मोदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो