scriptजाली नोटों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक लाख से ज्यादा की रकम बरामद | Police arrested two accused with fake note printing machine in Unnao | Patrika News
उन्नाव

जाली नोटों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक लाख से ज्यादा की रकम बरामद

पुलिस क्वेश्चन में बड़ी सफलता हाथ लगी जब नकली नोट बनाने वाली मशीन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से एक लाख से ज्यादा रुपए बरामद किए गए। पकड़े गए अभियुक्तों में एक प्रयागराज का तो दूसरा स्थानीय निवासी है।

उन्नावJan 12, 2022 / 04:41 pm

Narendra Awasthi

जाली नोटों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक लाख से ज्यादा की रकम बरामद

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. उन्नाव पुलिस को सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक लाख से ज्यादा रुपए के नकली नोटों के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही नोट छापने के उपकरण भी बरामद हुए। पकड़े गए अब धोखाधड़ी करके लोगों से नोट ठगने का काम करते थे। सीओ क्राइम ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। सीओ क्राइम ने बताया कि अचलगंज थाना क्षेत्र कस्बा निवासी नीरज गुप्ता उर्फ शुभम गुप्ता पुत्र रामकिशन गुप्ता ने रंजीत यादव (22) पुत्र छोटेलाल निवासी सरायजीत राय परानू का पूरा थाना मऊ आइमा जनपद प्रयागराज, राजीव चंचल (48) उर्फ चौधी बाबा उर्फ आरसी सरकार पुत्र रामशंकर कोरी निवासी हडहा थाना अचलगंज उन्नाव के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था।

यह भी पढ़ें

साक्षी महाराज ने कहा अभिनेताओं का रह रह कर पाकिस्तान प्रेम उजागर हो रहा है, अखिलेश की घबराहट बता रही दाल में…

अचलगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपने शिकायती पत्र में नीरज गुप्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों ने दुगने रुपए दुगने करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लिए थे। लेकिन वापस नहीं किया। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। नीरज गुप्ता के शिकायती पत्र पर पुलिस ने थाना में आईपीसी की धारा 406 420 504 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक फजलगंज संदीप कुमार शुक्ला ने विवेचना के दौरान दोनों ही आयुक्तों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव 2022, उन्नाव सदर विधानसभा का नहीं हुआ अपेक्षित विकास, जाने वर्तमान स्थिति

सीओ क्राइम ने कहा कि दोनों अभियुक्तों के पास से ₹500 के जाली भारतीय मुद्रा के ₹128000 जाली नोट बनाने वाले उपकरण तीन प्रिंटर सीसी कलर बरामद किया है। उपरोक्त बरामदगी के बाद आईपीसी की धारा 489B, 489C व 489D में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है। बरामद करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष संदीप कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उप निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह, उपनिरीक्षक इरफान अहमद, उप निरीक्षक संदीप कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो