scriptसाक्षी महाराज ने कहा अभिनेताओं का रह रह कर पाकिस्तान प्रेम उजागर हो रहा है, अखिलेश की घबराहट बता रही दाल में… | Sakshi Maharaj - who love Pakistan, they go voluntarily | Patrika News
उन्नाव

साक्षी महाराज ने कहा अभिनेताओं का रह रह कर पाकिस्तान प्रेम उजागर हो रहा है, अखिलेश की घबराहट बता रही दाल में…

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा हम किसी को पाकिस्तान नहीं भेजते हैं। परंतु जिसे पाकिस्तान से प्रेम हो स्वेच्छा से जा सकता है। हिंदुस्तान हमारा है। हम विश्वकल्याण की बात करते हैं। गृह युद्ध की बात सोचने वालों को जमीन में गाड़ दिया जाएगा। अखिलेश यादव की घबराहट बता रही है कि दाल में कुछ काला है।

उन्नावJan 01, 2022 / 08:34 am

Narendra Awasthi

साक्षी महाराज ने कहा अभिनेताओं का रह रह कर पाकिस्तान प्रेम उजागर हो रहा है, अखिलेश की घबराहट बता रही दाल में...

साक्षी महाराज ने कहा अभिनेताओं का रह रह कर पाकिस्तान प्रेम उजागर हो रहा है, अखिलेश की घबराहट बता रही दाल में…

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. सांसद साक्षी महाराज ने कहा हम किसी को पाकिस्तान नहीं भेजते हैं। जिनको पाकिस्तान से प्रेम है और हिंदुस्तान में दहशत हुए स्वेच्छा से पाकिस्तान जाना चाहे तो चले जाएं। सांसद साक्षी महाराज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें पाकिस्तान भेजने वाले तुम कैलाश पर्वत चले जाओ। साक्षी महाराज ने गृह युद्ध और अखिलेश यादव की इत्र व्यापारी के यहां पर छापे पर बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने अखिलेश यादव से कहा यह सपा के कारनामों के इत्र की बदबू जो…

हम पूरे विश्व कल्याण की बात करते हैं

साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदू और हिंदू संस्कृति सर्व कल्याण वाली संस्कृति पर विश्वास रखती है। हिंदू और हिंदू संस्कृति संस्कृति में विश्वास रखती है। अभिनेताओं क्या हो गया है? रह रह कर इनके पाकिस्तान का प्रेम मोहब्बत उजागर हो रहा है। हम किसी को पाकिस्तान नहीं भेजते जिसे पाकिस्तान अच्छा लगता है और हिंदुस्तान में दहशत है ऐसे लोगों को स्वेच्छा से पाकिस्तान जाना चाहे तो चले जाएं।

यह भी पढ़ें

साक्षी महाराज का ओवैसी पर विवादित बयान, बोले धारा 370 ही हटना वोट देने के लिए पर्याप्त

हिंदुस्तान हमारा है

उन्होंने कहा हमें या हिंदू वादियों को कहीं जाने का प्रश्न नहीं उठता है। हिंदुस्तान हमारा है। एक इंच जमीन लेने वाले की छाती को गोलियों से छलनी कर दिया जाएगा। अब वह हिंदुस्तान नहीं रह गया है। अब मोदी योगी और अमित शाह का हिंदुस्तान है। इसलिए लोग अपने दिल दिमाग को साफ कर लें और सही रास्ते पर चलें। हम लोग राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग हैं।

गृह युद्ध की बात सोचने वालों को जमीन में गाड़ दिया जाएगा

बोले हमने कभी किसी चर्च, मस्जिद को नहीं तोड़ा है। पर हमारे 30000 मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई। तलवार के बल पर इस्लाम स्वीकार कराया गया। ऐसा हमने कभी नहीं किया। हम प्रेम और सौहार्द वाले लोग हैं। सर्वे भवंतु सुखना सर्वे संतु निरामया हम अकेले हैं जो कहते हैं कि प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो। हम सारे विश्व के कल्याण की बात करते हैं। देश में गृह युद्ध की बात सोचने वाले को गड्ढे में खोदकर गाड़ दिया जाएगा। अमित शाह और मोदी के रहते कोई व्यक्ति गृह युद्ध की बात कह सकता है। उसे हिंदुस्तान में रहने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें

अमित शाह की रैली – उन्नाव से गुजरने वाले हल्के, भारी सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंध लागू

अखिलेश यादव की घबराहट बता रही

इत्र व्यापारी के यहां डाले जा रहे छापे पर अखिलेश यादव द्वारा दिए जा रहे हैं बयान पर साक्षी महाराज ने कहा किसी व्यापारी के यहां छापा पड़ा है तो अखिलेश यादव को क्या परेशानी है। यदि उनके वोट नहीं है उनका पैसा नहीं है तो क्यों चक्कर में पड़े हैं। अपना प्रचार प्रसार करें। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। अखिलेश यादव की घबराहट बता रही है कि दाल में कुछ काला है।

Home / Unnao / साक्षी महाराज ने कहा अभिनेताओं का रह रह कर पाकिस्तान प्रेम उजागर हो रहा है, अखिलेश की घबराहट बता रही दाल में…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो