उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इनको सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है, ये बहुरूपिए हैं, वोट लेने के लिए केवल स्वांग रच रहे हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चल रही है। बीजेपी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। भाजपा शासन में हर गरीब को मकान मिला है इसमें अल्पसंख्यक भी शामिल है। उज्ज्वला योजना का लाभ अल्पसंख्यकों को भी मिला है। सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के आधार पर काम किया जा रहा है। भाजपा जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम कर रही है।