27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Unnao / उन्नाव में 20 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर का तबादला, श्री राम पांडे बने कोतवाल, छह को लाया गया पुलिस लाइन

उन्नाव में 20 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर का तबादला, श्री राम पांडे बने कोतवाल, छह को लाया गया पुलिस लाइन

Unnao Inspector-Sub Inspector Transfer: उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें से 6 का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण पुलिस लाइन भी लाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 27 Nov 2026, 8:11 AM IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

20 Inspectors Sub Inspector Transferred In Unnao: उन्नाव में 20 निरीक्षक और उपनिरीक्षक का तबादला किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार श्री राम पांडे को कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है जबकि योगेश कुमार सिंह को सोहरामऊ भेजा गया है। सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

चंद्रकांत मिश्र का गैर जनपद हुआ स्थानांतरण

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने 20 उप निरीक्षक और निरीक्षकों का तबादला किया है। इनमें से छह का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण पुलिस लाइन लाया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक श्रीराम पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक थाना सोहरामऊ से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बनाया गया है। निरीक्षक चन्द्र कान्त मिश्र को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली से पुलिस लाइन भेजा गया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना गंगाघाट से प्रभारी निरीक्षक थाना दही, इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना दही से पुलिस लाइन भेजा गया है।

उग्रसेन सिंह मांखी थाना प्रभारी

उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष मांखी से थानाध्यक्ष सोहरामऊ, उपनिरीक्षक उग्रसेन सिंह को चौकी प्रभारी किला थाना कोतवाली से थानाध्यक्ष मांखी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर सुब्रत नारायण को थानाध्यक्ष अचलगंज से थानाध्यक्ष गंगाघाट इंस्पेक्टर माबूद रजा को अतिरिक्त इंस्पेक्टर थाना गंगाघाट से अतिरिक्त इंस्पेक्टर थाना अजगैन भेजा गया है।

पुरवा और अजगैन में भी बदलाव

निरीक्षक सचिन गुप्ता को पुलिस लाइन से प्रभारी इंस्पेक्टर थाना पुरवा बनाया गया है। जबकि इंस्पेक्टर भवन सिंह मौर्य को प्रभारी इंस्पेक्टर थाना पुरवा से पुलिस लाइन भेजा गया है। इंस्पेक्टर सत्येन्द्र विक्रम सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी इंस्पेक्टर थाना अजगैन बनाया गया है। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह को प्रभारी इंस्पेक्टर थाना अजगैन से पुलिस लाइन भेजा गया है। इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ल को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना अचलगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

यातायात प्रभारी का भी स्थानांतरण

निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को प्रभारी यातायात से प्रभारी इंस्पेक्टर थाना सफीपुर बनाया गया है। इंस्पेक्टर संदीप कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक थाना सफीपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है। इंस्पेक्टर राज कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना बेहटा मुजावर से पुलिस लाइन भेजा गया है जबकि निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को प्रभारी एण्टी भू-माफिया सेल से प्रभारी यातायात बनाया गया है।

इनका भी हुआ स्थानांतरण

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक निखिलेश कुमार को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बेहटा मुजावर बनाया गया है जबकि उपनिरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष असोहा बनाया गया है। उपनिरीक्षक मधु यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाया गया है।