23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Unnao / उन्नाव में आईसीसी ऑब्जर्वर गीता बुक्कल का बड़ा बयान बोली- अंतरराष्ट्रीय मीडिया पूछ रहा भारत में क्या चल रहा?

उन्नाव में आईसीसी ऑब्जर्वर गीता बुक्कल का बड़ा बयान बोली- अंतरराष्ट्रीय मीडिया पूछ रहा भारत में क्या चल रहा?

AICC Observer Geeta Bukkal: उन्नाव में एआईसीसी ऑब्जर्वर गीता बुक्कल ने कहा कि देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया पूछ रहा भारत में आजकल क्या चल रहा है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 23 Nov 2026, 7:10 PM IST

एआईसीसी ऑब्जर्वर गीता बुक्कल, फोटो सोर्स- पत्रिका

एआईसीसी ऑब्जर्वर गीता बुक्कल, फोटो सोर्स- पत्रिका

Big Statement by AICC Observer Geeta Bukkal in Unnao: उन्नाव में एआईसीसी ऑब्जर्वर गीता बुक्कल ने कहा कि राहुल गांधी के पास चुनाव आयोग के खिलाफ पर्याप्त सबूत है। इस बात की जानकारी उन्होंने सार्वजनिक की है। ऐसे में चुनाव आयुक्त सरकारी गवाह बन जाए। नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआईसीसी ऑब्जर्वर विधायक और पूर्व मंत्री गीता बुक्कल कांग्रेस जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। एआईसीसी के निर्देश पर वोट बचाओ देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।‌

मुख्य चुनाव आयुक्त से नहीं मिलने दिया गया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एआईसीसी ऑब्जर्वर पूर्व मंत्री गीता बुक्कल ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में 300 सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए गए थे लेकिन मिलने के लिए समय नहीं दिया गया। बैरिकेडिंग लगा दिया गया। लोकतंत्र के धज्जियां उड़ाने का काम किया जा रहा है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री सड़क पर

गीता बुक्कल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की मदद से सरकार बनाने का काम होना चाहिए ना कि चुनाव आयोग की मदद से। कांग्रेस और पीडीए गठबंधन मजबूती के साथ अपना कार्यक्रम चल रही है। जिसके कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री सड़क पर दिखाई पड़ रहे हैं। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं।

राजस्थान में ईवीएम से मिली जीत

राजस्थान में ईवीएम के माध्यम से चुनाव हुए हैं इसके बाद भी कांग्रेस को जीत मिली है के सवाल पर गीता बुक्कल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने निर्वाचन आयोग की मदद से ईवीएम मशीन में सेटिंग की है इसका विरोध करते हैं। एसआईआर के माध्यम से वोट काटने और बनाने का काम किया जा रहा है। इंटरनेशनल मीडिया में भी इस बात की चर्चा जोड़ों पर है कि भारत में आजकल क्या चल रहा है? विपक्ष सड़क पर उतरा है और सत्ता पक्ष मुद्दे को अनदेखा कर रहा है। गठबंधन का संबंध में उन्होंने कहा कि इसका निर्णय हाई कमान करेगा।

एआईसीसी का वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान

गीता बुक्कल ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत संविधान रक्षा मार्च के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। ‌