21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Unnao / उन्नाव में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह सीएमओ ने कहा- फार्मेसी में बेहतर करियर, युवाओं का उज्जवल भविष्य

उन्नाव में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह सीएमओ ने कहा- फार्मेसी में बेहतर करियर, युवाओं का उज्जवल भविष्य

National Pharmacy Week: राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के अवसर पर फार्मेसी जन जागरूकता रैली निकाली गई। ‌इस मौके पर फार्मासिस्ट को स्वस्थ समाज की रीढ़ बताया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 21 Nov 2026, 6:13 PM IST

रैली को हरी झंडी दिखाते एसएसपी, फोटो सोर्स- आयोजक

रैली को हरी झंडी दिखाते एसएसपी, फोटो सोर्स- आयोजक

National Pharmacy Week: उन्नाव में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल से फार्मेसी जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस बार से रैली का थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट को सशक्त बनाना रखा गया है। रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जिला अस्पताल से चलकर गांधीनगर तिराहा होते हुए करीब 2 किलोमीटर की यात्रा पुरी की। इस मौके पर रैली में शामिल फार्मासिस्टों ने छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में फार्मेसी के महत्व को समझाते हुए पोस्टर ले रखा था। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र में युवाओं का भविष्य उज्जवल है और समाज की सेवा भी कर सकते हैं। कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट के संस्थापक बद्री विशाल तिवारी सहित अन्य लोग शामिल थे।

निकल गई फार्मेसी जन जागरूकता रैली

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 65वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह मनाया गया। प्राइवेट संस्थान की तरफ से जिला अस्पताल में फार्मेसी जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। संस्थान की तरफ से रैली का थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट को सशक्त बनाना रखा गया था। ‌मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने फार्मेसी के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी के क्षेत्र में बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध हैं। इस क्षेत्र में कार्य करके युवा अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के साथ-साथ देश और समाज की सेवा भी कर सकते हैं।

फार्मासिस्ट स्वस्थ समाज की रीढ़

सीएमओ डॉ अजय शर्मा ने कहा कि फार्मेसी के छात्र-छात्राओं को दवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए जिससे कि उन्हें कोई नुकसान न होने पाए। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अमरेश गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वस्थ समाज की रीढ़ होते हैं। समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। फार्मेसी के क्षेत्र में निरंतर हो रहे शोध एवं नवाचार चिकित्सा जगत को नई दिशा मिल रही है।

बी फार्मा और डी फार्मा के छात्रों ने लिया भाग

जिला अस्पताल से निकाली गई जन जागरूकता रैली में एम.फार्म, बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। फार्मेसी विभाग की डीन डॉ. संगीता सिंह के नेतृत्व में निकली रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी के महत्व, दवाइयों के सही उपयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने राह चलते लोगों से भी संवाद कर दवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया।

एसएसपी ने हरी झंडी दिखाया

इसके पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शर्मा, सीओ सिटी विनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर संस्थान के संस्थापक बद्री विशाल तिवारी, अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी, फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. अमरेश गुप्ता, विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष शुक्ला, सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थी।