Former MP Brijbhushan Sharan Singh Unnao visit: उन्नाव ने बृजभूषण शरण सिंह ने यूजीसी को लेकर बयान दिया है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बयान का समर्थन करते हुए बोले यूजीसी न कभी था और न कभी आएगा। इसके साथ ही तीसरे गठबंधन पर भी बोले। उन्होंने कहा कि तीसरा गठबंधन तैयार हो चुका है। इसमें कौन से राजनीतिक दल शामिल होंगे, आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की क्या भूमिका होगी स्पष्ट नहीं है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक अनिल सिंह, सांसद साक्षी महाराज को लेकर के भी सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि उन्नाव उनके पूर्वजों की भूमि है। जब भी यहां से निमंत्रण आता है तो वह चले आते हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बारासगवर थाना क्षेत्र के रिशाल खेड़ा धानी खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे।