15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में बॉर्डर सीलिंग प्लान के तहत चलाया गया संदिग्ध वाहनों-चालकों की चेकिंग, मचा हड़कंप

Checking drive under Border Sealing Plan: उन्नाव में बॉर्डर सीलिंग प्लान के अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 15 Nov 2026, 3:13 PM IST

बैरियर लगाकर चलाया गया अभियान, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

बैरियर लगाकर चलाया गया अभियान, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Checking drive under Border Sealing Plan: उन्नाव में बॉर्डर सीलिंग प्लान के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एएसपी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों की चेकिंग की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर भी निगाह रखी गई। पुलिस के चेकिंग अभियान को देखते हुए वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग की जाए। यह अभियान उन्नाव सफीपुर मार्ग पर परियर चौकी के पास चलाया गया।‌

एएसपी के नेतृत्व में चलाया गया अभियान

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत परियर चौकी के निकट बॉर्डर सीलिंग प्लान के अंतर्गत पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक सफीपुर दीपक यादव के किया।‌ इस मौके पर बैरियर भी लगाया गया। जिसके माध्यम से वाहनों की गति को धीमा करने को चालक मजबूर हुए। इस दौरान पुलिस ने वाहनों के सघन चेकिंग की।

परियर चौकी के निकट लगाया गया बैरियर

सफीपुर थाना पुलिस ने अभियान के दौरान चौकी परियर के निकट बैरियर लगाया। जिसके बाद आने-जाने वाले सभी संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी ली गई। जिसमें दोपहिया और चार पहिया वाहन भी शामिल है। सुरक्षा व्यवस्था को को देखते हुए या चेकिंग अभियान चलाया गया। ‌ अपर पुलिस अधीक्षक दीपक यादव ने पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ चेकिंग करने के निर्देश दिए। वाहन चालकों के गाड़ी की कागजों की भी जांच की गई।‌ इस मौके पर नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।

अति व्यस्ततम मार्गों में शामिल

उन्नाव-सफीपुर मार्ग काफी व्यस्ततम मार्गों में से एक है। इस रूट से सफीपुर होते हुए बांगरमऊ, हरदोई, शाहजहांपुर के लिए वाहन गुजरते हैं। बड़ी संख्या में रोडवेज बसें भी निकलती है। बॉर्डर सीलिंग प्लान के अंतर्गत चलाए गए चेकिंग अभियान में सफीपुर थाना पुलिस के साथ चौकी प्रभारी परियर अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

कार की डिग्गी को भी चेक किया गया

अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। वहीं मोटरसाइकिल की डिग्गी को खोल करके भी चेक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक यादव ने भी वाहन चालकों से बातचीत की और यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। कारों में लगी कई फिल्मों को भी उतारा गया।