16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए चार विशेष अभियान की तारीख घोषित, क्या कहते हैं DDEO

Unnao Voter List Revision Work: उन्नाव में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए चार विशेष तिथियां घोषित की गई है। इन तारीखों में मतदाता अपने नाम जुड़वा और संशोधित करवा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 16 Nov 2026, 6:01 PM IST

जिलाधिकारी कार्यालय, फोटो सोर्स- पत्रिका

जिलाधिकारी कार्यालय, फोटो सोर्स- पत्रिका

Special Campaign For Special Summary Revision Of Voter List In Unnao: उन्नाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य के लिए चार तिथियां घोषित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने की चार तारीखों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन करने आदि का कार्य किया जाएगा। इसके लिए राजनीतिक दलों का भी सहयोग लिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में लाउडस्पीकर से और ग्रामीण क्षेत्रों में डुग्गी पिटवाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

एसएसआर यानी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। अब एसएसआर यानी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम चल रहा है। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावा-आपत्ति लिए जाएंगे। यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मतदाता अपना नाम जुड़वा, कटवा, नाम, पता, उम्र और फोटो में सुधार करवा सकते हैं।

चार विशेष तिथियां घोषित

यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावा, आपत्ति के लिए चार विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो 21 नवंबर शनिवार, 22 नवंबर रविवार, 28 नवंबर शनिवार और 29 नवंबर रविवार है। अभियान के दौरान सभी मतदान केंद्रों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। जहां पर फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 भरने में मदद दी जाएगी। अभियान के दौरान आने वाले दावे-आपत्तियों के निस्तारण करने के बाद 4 जनवरी 2027 फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

पर्याप्त संख्या में रखे जाएंगे फॉर्म

यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर जरूरत के फॉर्म पर्याप्त संख्या में रखे जाएंगे। हेल्प डेस्क में मौजूद कर्मचारी मतदाताओं को फॉर्म भरने में मदद करेगा। इसके लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों का भी सहयोग लिया जाएगा। राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के लिए कहा जाएगा। इसके अतिरिक्त सभासद, ग्राम प्रधान, वालंटियर से भी मदद ली जाएगी।

सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया पत्र

सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर और ग्रामीण क्षेत्रों में डुगडुगी बजवाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। ‌ 21, 22, 28 और 29 से नवंबर विशेष तारीख है इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पत्र भेजा गया है।