22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Unnao / उन्नाव में 45 मिनट बाद होगा ब्लैकआउट, सायरन बजाने के साथ 6 बजे शहर की लाइट कर दी जाएगी बंद

उन्नाव में 45 मिनट बाद होगा ब्लैकआउट, सायरन बजाने के साथ 6 बजे शहर की लाइट कर दी जाएगी बंद

Mock Drill Unnao: उन्नाव में हवाई हमले से बचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है शाम 6 बजे ब्लैक आउट किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 22 Nov 2026, 5:55 PM IST

मॉक ड्रिल के पहले बैठक, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

मॉक ड्रिल के पहले बैठक, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

Air Attack Mock Drill, Blackout: उन्नाव‌ में आज शाम पुलिस लाइन ग्राउंड में हवाई हमले के दौरान क्या करना है? कैसे बचाना है? के संबंध में मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन लोगों को जागरूक करेगा। जिससे कि जनधन की हानि से आम लोगों को बचाया जा सके। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य विभाग अग्निशमन आपदा प्रबंधन के साथ पुलिस टीम भी मौजूद रहेगी।

हवाई हमले के दौरान क्या करें क्या ना करें?

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पुलिस लाइन में शाम 6 बजे एयर रेड यानी हवाई हमले के दौरान जन-धन की हानि से आम लोगों को बचाने के लिए मॉक ड्रिल किया जा रहा है। जिसके शुरू होते जिले में ब्लैक आउट का एक्सरसाइज किया जा रहा है। जिसे एक्सरसाइज 2026 का नाम दिया गया है। ‌

डीएम की अध्यक्षता में हो चुकी है बैठक

इसके पहले कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। ‌जिसमें आज होने वाले मॉक ड्रिल के विषय में चर्चा की गई। ‌पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें बताया गया कि पुलिस लाइन ग्राउण्ड में हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जायेगा। जिसके माध्यम से आम लोगों को हवाई हमले से बचने के विषय में जागरूक किया जाएगा। भविष्य में आने वाले आपातकालीन संकट से आम नागरिक कैसे अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। इसकी जानकारी दी जाएगी।

हवाई हमले से आती हैं कई अन्य विपदाएं

पूर्वाभ्यास के दौरान में इस बात की भी जानकारी दी गई थी कि हवाई हमलों के वक्त, आग लगने, बाढ़ आने पर तथा अन्य आपदाएं आ सकती है। जिससे बचने के लिए भी बचने के लिए डेमो अभ्यास कराया जायेगा।

कई विभागों को किया जा रहा है शामिल

डीएम घनश्याम मीना ने कहा कि आपदाओं के समय स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, होमगार्ड्स, एनसीसी, परिवहन विभाग, आपदा प्रबन्धन, पुलिस विभाग, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है इसके साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं को भी आगे आना पड़ता है। ‌सभी के आपसी तालमेल से जनधन की हानि को काम किया जा सकता है। इन विभागों के आपसी सामंजस्य जरूरी है। उन्होंने सभी विभागों को मॉक ड्रिल के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। ‌

लोगों को किया जाएगा जागरूक

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वाभ्यास के माध्यम से भविष्य में आने वाली आपदाओं और जन-धन की हानि से आम लोगों को कैसे बचाया जा सके, इसका व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। मॉक ड्रिल में नागरिकों को सायरन बजने पर क्या करना है, सुरक्षित स्थान पर कैसे पहुंचना है, ब्लैकआउट के दौरान लाइट बंद रखने और अफवाहों से बचने के बारे में भी जागरूक किया जायेगा। आम लोगों से अपील की गई है कि 22 नवम्बर को होने वाली मॉक ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं, यह केवल एक अभ्यास है।