
एसपी कार्यालय, फोटो सोर्स- पत्रिका
Unnao Jail Surakshit Bachpan Yojana: उन्नाव जिला कारागार में संयुक्त निगरानी समिति के सदस्यों ने महिला बंदियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ मौजूद बच्चों से भी बातचीत की। 'सुरक्षित बचपन' के अंतर्गत बनाई गई संयुक्त निगरानी समिति में मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार सहित अन्य अधिकारी गण शामिल हैं। सदस्यों ने बच्चों से बातचीत की। उनके बीच चिप्स, चाकलेट आदि का वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों के खेलकूद, शिक्षा आदि की भी व्यवस्था की जाये।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिला कारागार में अचानक चहलकदमी बढ़ गई। जब मुख्य विकास अधिकारी कीर्ति राज के नेतृत्व में बनाई गई संयुक्त समिति निरीक्षण के लिए पहुंच गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डे ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय इलाहाबाद से जारी किए गए आदेश के अनुपालन में सदस्य जेल पहुंचे। जहां बंद महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे 6 वर्ष से कम आयु के विषय में जानकारी प्राप्त की गई।
जिला प्रोवेशन अधिकारी के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों के कल्याण, शिक्षा, सर्वांगीण विकास, संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने कारागार का निरीक्षण किया। समेकित योजना के अंतर्गत 'सुरक्षित बचपन' के अंतर्गत हुए निरीक्षण ने पूछताछ की गई।
जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि कारागार प्रशासन, सुधार विभाग, गृह विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण विभाग से मिले सुझावों को सम्मिलित किया गया है। जिसके आधार पर बच्चों के हित में कार्ययोजना तैयार की गई है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय निरीक्षण ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कारागार में 40 महिला बंदी है। जिनके साथ 6 वर्ष से कम आयु के 9 बच्चे भी पाए गए। सीडीओ ने बच्चों से बातचीत की और खेल-कूद की व्यवस्था का जायजा लिया। 9 बच्चों को चॉकलेट, चिप्स, बिस्कुट आदि वितरित किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि ऐसा कार्य करें जिससे मासूम बच्चों को जेल के वातावरण का अहसास न हो। बच्चों के खेलने-कूदने, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण की समुचित व्यवस्था की जाए, पोष्टिक आहार की भी व्यवस्था की जाए। समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य जांच के भी निर्देश दिए गए। सभी विभाग मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करें। बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, बाल विकास विभाग पोषण और स्वास्थ्य विभाग नियमित जांच की जिम्मेदारी निभाएगा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार बृज किशोर, जिला चिकित्सालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति आदि मौजूद थे।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
25 Nov 2026, 7:33 PM IST
Published on:
25 Nov 2026, 7:33 PM IST
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश




