scriptकांग्रेस के सात वचनों के साथ उतर रही है विधानसभा चुनाव में, प्रतिज्ञा पत्र के साथ प्रतिज्ञा यात्रा | Seven promises of Congress - given to win the assembly elections in 2022 | Patrika News
उन्नाव

कांग्रेस के सात वचनों के साथ उतर रही है विधानसभा चुनाव में, प्रतिज्ञा पत्र के साथ प्रतिज्ञा यात्रा

– प्रतिज्ञा यात्रा लेकर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं का जिले में हुआ भव्य स्वागत। कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई पड़ा। देर रात तक चला स्वागत समारोह। प्रतिज्ञा यात्रा बाराबंकी से निकली है। जो लखनऊ होते हुए उन्नाव पहुंची। जहां से यह फतेहपुर की ओर निकल गई।

उन्नावOct 26, 2021 / 09:01 am

Narendra Awasthi

कांग्रेस के सात वचनों के साथ उतर रही है विधानसभा चुनाव में, प्रतिज्ञा पत्र के साथ प्रतिज्ञा यात्रा

पत्रिका

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. सात वचनों के साथ कांग्रेस चुनावी मैदान में उतर रही है। इसके लिए कांग्रेस ने प्रतिज्ञा पत्र जारी करते हुए प्रतिज्ञा यात्रा निकाल रही है बाराबंकी से निकली प्रतिज्ञा यात्रा उन्नाव पहुंची तो उसका जिले के अंदर जबरदस्त स्वागत हुआ। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस जुमले वाली पार्टी नहीं है। हम काम करके दिखाते हैं।

प्रतिज्ञा पत्र के साथ प्रतिज्ञा यात्रा

प्रतिज्ञा यात्रा लेकर पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ₹2 प्रति किलो गोबर खरीद कर गाय की चिंता कर रही है। जबकि योगी सरकार कि राज में गाय की स्थिति बहुत बुरी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन ने कहा कि योगी सरकार प्रियंका गांधी से डर रही है। इसलिए उन्हें रोकने का काम कर रही है। लेकिन रोक भी नहीं पा रही। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य वही करते हैं जो डरते हैं।

यह भी पढ़ें

बिकरू हत्याकांड: शहीद की पुलिसकर्मी विधवा पत्नी दिल लगाया राहत देने में भेदभाव का आरोप

 

कांग्रेस के सात वचन

पूर्व सांसद राकेश सचान ने कांग्रेस के साथ वचनों को पढ़कर सुनाया जिसमें उन्होंने बताया कि टिकटों में 40% महिलाओं की हिस्सेदारी रहेगी। छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी के साथ किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा। ₹2500 में गेहूं और धान और ₹400 गन्ना किसानों को प्रति कुंतल मिलेगा। बिजली का बिल एक तरफ से सब का आधा कर दिया जाएगा। कोरोना किस समय की बिजली का बिल माफ किया जाएगा। कोरोना के दौरान आर्थिक मार झेल रहे परिवारों को ₹25000 की आर्थिक मदद और 20 लाख को सरकारी रोजगार देने का वादा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी, पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप आदित्य जैन, विधायक सोहेल अंसारी, जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई , प्रतिभा अटल पाल, दिनेश शुक्ला, विश्वास निगम, सूरज भारती आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Home / Unnao / कांग्रेस के सात वचनों के साथ उतर रही है विधानसभा चुनाव में, प्रतिज्ञा पत्र के साथ प्रतिज्ञा यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो