scriptउन्नाव: कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंद बोले, जाड़े में ठिठुरने से बच गये | Unnao: After getting blanket in bitter cold, felt happy | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव: कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंद बोले, जाड़े में ठिठुरने से बच गये

कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों के लिए ‘ओड़ा दो जिंदगी’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया है। राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद की तरफ से कंबल वितरण हुआ।‌

उन्नावDec 01, 2023 / 11:13 am

Narendra Awasthi

उन्नाव: कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंद बोले, जाड़े में ठिठुरने से बच गये

उन्नाव: कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंद बोले, जाड़े में ठिठुरने से बच गये

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सामाजिक संस्था राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया। जिससे कंपकंपाती ठंड में फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों को काफी राहत महसूस हुई। अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया कि संस्था के सदस्य राहत सामग्री और कंबल लेकर बेघर लोगों के बीच पहुंचे। जहां उन्हें कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर बुजुर्ग महिलाएं भावुक को गई और उन्होंने संस्था के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद ने सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए देवदूत बनकर आए। जहां उन्होंने लोगों को कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए कंबल और गर्म कपड़े दिए। अंकित शुक्ला ने बताया कि शीत लहर और सर्द हवाओं का असर सबसे ज्यादा फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों पर पड़ता है। जिनके पास ठंड से बचने का कोई साधन नहीं है। संस्था की तरफ से ऐसे लोगों को कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण शहर के आसपास रहने वाले लोगों के बीच हुआ।

कंबल प्रकार चेहरे पर आई मुस्कान

कंबल प्रकार तमाम जरूरतमंदों में संस्था को धन्यवाद दिया। ठंड की शुरुआत में उन्हें शीतलहर से बचने के लिए अब कंबल की जरूरत पड़ रही थी। ऐसे में संस्था के लोग राहत सामग्री लेकर पहुंचे। अंकित शुक्ला ने बताया कि कंबल का वितरण अभी जारी रहेगा। जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए संस्था के सदस्य उनके पास पहुंचेंगे। इसके लिए संस्था ‘ओड़ा दो जिंदगी अभियान’ चला रही है।‌ कंबल का वितरण मनिकापुर, मंगतखेडा, काथा, महिपतखेडा आदि स्थानों पर किया गया।

स्कूली बच्चों की भी हो रही मदद

अंकित शुक्ला ने बताया कि संस्था गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए भी कार्य कर रही है। सर्दी के कारण तमाम बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। उन बच्चों को गर्म कपड़े का भी वितरण किया गया।‌ इस मौके पर मोहित शुक्ला, अजीत, नंदू, अश्वनी सोनू सहित अन्य लोग मौजूद थे। ‌

Hindi News/ Unnao / उन्नाव: कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंद बोले, जाड़े में ठिठुरने से बच गये

ट्रेंडिंग वीडियो