scriptउन्नाव दुष्कर्म मामला – भारी सुरक्षा के बीच दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पहुंचे अदालत | Unnao Dushkarm mamala - The rape victim's uncle was brought to court | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव दुष्कर्म मामला – भारी सुरक्षा के बीच दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पहुंचे अदालत

– दिल्ली पुलिस भारी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल से उन्नाव पहुंची
– अदालत में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

उन्नावSep 24, 2020 / 04:59 pm

Narendra Awasthi

उन्नाव दुष्कर्म मामला -  भारी सुरक्षा के बीच दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पहुंचे अदालत

उन्नाव दुष्कर्म मामला – भारी सुरक्षा के बीच दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पहुंचे अदालत

उन्नाव. भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दुष्कर्म पीड़िता के चाचा कि आज उन्नाव की अदालत में पेशी हुई। चाचा की पेशी को देखते हुए अदालत में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाई गई थी। कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। अदालत वेकेंट होने के कारण अगली तारीख दे दी गई। गौरतलब है चाचा के खिलाफ उन्नाव के विभिन्न थानों में कई मामले चल रहे हैं । जिसकी सुनवाई उन्नाव की अदालत में होती है। जबकि चाचा दिल्ली के तिहाड़ जेल में निरूद्ध है। तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस भारी सुरक्षा के बीच चाचा को लेकर उन्नाव आती है।

इस संबंध में चाचा के अधिवक्ता ने बताया उन्नाव की विभिन्न अदालतों में चाचा के खिलाफ मामले चल रहे हैं। जिनमें आज एडीजे 7th के यहां आईपीसी की धारा 307 का मामला चल रहा है। जिसकी आज पेशी थी। लेकिन कोर्ट वेकेंट होने के कारण अगली तारीख दे दी गई। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त चाचा के खिलाफ फर्जी टीसी मामले का भी मुकदमा चल रहा है। इसके साथ ही एक और मामला 420 का चाचा के खिलाफ चल रहा है। जिसमें चाचा पर आरोप है कि अदालत के निर्णय में फ्लूइड लगाकर न्याय को बदलने का काम किया है। इसके अतिरिक्त 388 182 का मुकदमा चाचा के खिलाफ पंजीकृत है। चाचा के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का भी मामला चल रहा है गौरतलब है दुष्कर्म पीड़िता के चाचा दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। जहां से उनको पेशी में दिल्ली पुलिस की सुरक्षा के लिए में लाया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो