scriptUP Weather update – मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, गरज के साथ बारिश की संभावना, जाने आने वाले 4 दिनों का मौसम | UP Weather update - alert by weather department, coming 4 day weather | Patrika News
उन्नाव

UP Weather update – मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, गरज के साथ बारिश की संभावना, जाने आने वाले 4 दिनों का मौसम

– मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। गणित के साथ आंधी पानी और बिजली गिरने की संभावना बताई गई है।

उन्नावAug 25, 2021 / 10:53 am

Narendra Awasthi

UP Weather

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार लगभग 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहने की जानकारी दी जा रही है। वर्तमान समय में जिले का तापमान अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री है।

यह भी पढ़ें

सतीश चंद्र मिश्रा ने 2022 में सरकार बनाने का गणित बताया, बोले ऐसी बनेगी हमारी सरकार

 

 

 

गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 29 अगस्त तक तेज बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है। बिजली भी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग में अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले 5 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी। आज जिले का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास है। आगामी गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। रात में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है। जबकि रविवार 29 अगस्त को तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा। अधिकतम 31 और न्यूनतम 25 रहने की संभावना है। गरज के साथ आंधी पानी और बारिश होने की संभावना बताई गई है।

Home / Unnao / UP Weather update – मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, गरज के साथ बारिश की संभावना, जाने आने वाले 4 दिनों का मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो