scriptWeather update – मौसम विभाग की चेतावनी, जानिए आने वाले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल | Weather update -How will weather be coming next three day | Patrika News
उन्नाव

Weather update – मौसम विभाग की चेतावनी, जानिए आने वाले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

– मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक बारिश की संभावना बताई गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग की माने तो मानसून की आखिरी बारिश हो सकती है। जाने बुधवार तक कैसा रहेगा मौसम का हाल।

उन्नावOct 17, 2021 / 08:57 am

Narendra Awasthi

Weather update - मौसम विभाग की चेतावनी, जानिए आने वाले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather update – मौसम विभाग की चेतावनी, जानिए आने वाले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। आज 17 अक्टूबर को जैसे जैसे दिन चढ़ेगा आंधी पानी की संभावना बढ़ रही है। रात में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना बताई गई है। वहीं तापमान अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। आने वाले 3 दिनों तक बारिश के साथ बादल गरजने की संभावना बताई गई है।

यह भी पढ़ें

इंद्रजीत सरोज ने प्रधानमंत्री को लेकर दिया विवादित बयान, बोले जो पत्नी का नहीं हुआ, वह हमारा तुम्हारा क्या होगा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आगामी 3 दिनों तक रुक रक कर या भारी बारिश की संभावना बताई गई है। जिसे मानसून की आखिरी बारिश बताई जा रही है। आज रविवार को भी बारिश की संभावना बताई गई है। जबकि सोमवार 18 अक्टूबर को गरज के साथ आने पानी गिरने की संभावना है। वहीं तापमान अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री होने की जानकारी दी गई है। जबकि मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है । अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार 20 अक्टूबर को दिन का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है।

Home / Unnao / Weather update – मौसम विभाग की चेतावनी, जानिए आने वाले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो