scriptलखनऊ हादसा LIVE: सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश गिरफ्तार | Lucknow building collapse in hazratganj live updates | Patrika News
live--icon/ Updated

लखनऊ हादसा LIVE: सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश गिरफ्तार

Lucknow Building Collapse, हजरतगंज में अलाया अपार्टमेंट को बनाने वाली कंपनी और इसके मालिकों पर एफआईआर दर्ज हो गई है।

लखनऊUpdated: January 25, 2023 03:11:47 pm

प्रमुख अपडेट
lucknow_accident.jpg

Jan 25, 2023 | 03:30 PM (IST)

तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस

अलाया अपार्टमेंट में तीन लोगों पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज।

Jan 25, 2023 | 03:09 PM (IST)

विधायक शाहिद मंजूर का बेटा गिरफ्तार

अलाया अपार्टमेंट ढहने के मामले में हिरासत में लिए गए विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Jan 25, 2023 | 02:55 PM (IST)

अलाया अपार्टमेंट ढहने के मामले में 3 पर एफआईआर

हजरतगंज थाने में तीन के खिलाफ FIR लिखी गई है। अलाया अपार्टमेंट ढहने पर एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में फहद याजदान पर, विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और मोहम्मद तारिक काल नाम है।

Jan 25, 2023 | 02:26 PM (IST)

मृतक सास-बहू के परिवार और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प

अब्बास हैदर के परिवार का कहना है कि वो पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। पुलिस से इसको लेकर परिवार की झड़प भी हुई है। परिवार वाले जबरन शव लेकर सिविल अस्पताल से निकल गए हैं।

Jan 25, 2023 | 01:32 PM (IST)

9 इंच के पिलर पर बना दी थी पांच मंजिल की इमारत

अलाया अपार्टमेंट में 5 मंजिला इमारत के पिलर 9-9 इंच के थे। कमजोर बुनियाद के बावजूद बेसमेंट खुदाई हो रही थी, बैंक्वेट हॉल के लिए बेसमेंट खोदा जा रहा था।

Jan 25, 2023 | 01:22 PM (IST)

लखनऊ हादसे में दूसरी मौत की पुष्टि

हादसे में दूसरी मौत की पुष्टि हो गई है। बुजुर्ग बैगम हैदर के बाद उनका बहू उजमा हैदर की भी इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई है।

Jan 25, 2023 | 12:36 PM (IST)

ऊपर के 2 फ्लोर के लिए भी परमिशन नहीं ली गई थी: डीजीपी

डीजीपी डीएस चौहान ने बताया है कि बिल्डिंग बनाने में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। इसके गिरने के पीछे यही कारण हो सकता है। ऊपर के 2 फ्लोर के लिए भी परमिशन नहीं ली गई थी।

Jan 25, 2023 | 12:33 PM (IST)

रेस्क्यू अभियान में दो दिन का समय लग सकता है: DGP, लखनऊ

अभी तक 1 महिला की मृत्यु हुई है। हमारे पास सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अभियान में लगभग 48 घंटे लग सकते हैं। अभी FIR ड्राफ्ट की जा रही है। घटना के कारणों की जांच करने के लिए 3 सदस्यों की कमेटी इसकी जांच करेगी। अभी तक हमने किसी को गिरफ़्तार नहीं किया है: डीएस चौहान, DGP, लखनऊ

Jan 25, 2023 | 11:42 AM (IST)

एक हफ्ते के भीतर जांच कर रिपोर्ट देगी कमेटी

इस कमेटी में मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब, JCP पीयूष मोर्डिया, चीफ इंजीनियर PWD लखनऊ शामिल हैं। ये समिति जांच कर एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगी।

Jan 25, 2023 | 11:42 AM (IST)

लखनऊ हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है

लखनऊ हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। सीएम योगी के निर्देश पर 3 सदस्यों वाली ये कमेटी जांच करेगी।

Jan 25, 2023 | 11:41 AM (IST)

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एक बार फिर अस्पताल पहुंच घायलों को देखा

मंगलवार रात को सिविल अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल लेने वाले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज फिर अस्पताल पहुंचे। घायल को लेकर पहुंची एंबुलेंस को देख खुद तेजी से पहुंचकर उनका हाल लिया।

Jan 25, 2023 | 11:41 AM (IST)

हमारी सरकार पीड़ित लोगों के साथ खड़ी है: राकेश सचान

लखनऊ हादसे पर यूपी के मंत्री राकेश सचान ने कहा, लखनऊ बिल्डिंग हादसे की जांच सरकार करा रही है।जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई करेगी। पीड़ित लोगों के साथ सरकार खड़ी है।

Jan 25, 2023 | 11:08 AM (IST)

अलाया अपार्टमेंट हादसे में पहली मौत की पुष्टि की गई है

अलाया अपार्टमेंट हादसे में पहली मौत की पुष्टि की गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया है। मृतका नेता जीशान हैदर की मां हैं। कई घंटे की मशक्कत के बाद उनको मलबे से निकाला गया था।

Jan 25, 2023 | 10:13 AM (IST)

घटना की जांच के निर्देष दिए गए हैं, इसमें कड़ी कार्रवाई होगी: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

 उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया है, अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है। घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। इसमें कड़ी कार्रवाई होगी।

Jan 25, 2023 | 10:12 AM (IST)

NDRF के जवानों एक और महिला को इमारत के मलबे से निकाला है

अलाया अपार्टमेंट के मलबे से राहत और बचाव कर्मियों ने एक और महिला को निकाला है। एनडीआरएफ के जवानों महिला को तुरंत ही एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया है।

Jan 25, 2023 | 10:07 AM (IST)

यजदान बिल्डर्स की बनाई इमारतों की जांच का आदेश

मंडलायुक्त ने लखनऊ शहर में यजदान बिल्डर्स की जांच का भी आदेश दिया है।

Jan 25, 2023 | 10:05 AM (IST)

तारिक, नवाजिश और बिल्डर के खिलाफ दर्ज होगी FIR

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अलाया अपार्टमेंट हादसे पर तारिक, नवाजिश शाहिद और बिल्डर्स यजदान पर मुकदमा दर्ज करने को कहा है।

Jan 25, 2023 | 10:03 AM (IST)

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मदद पहुंचाने की अपील की

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लखनऊ में इमारत गिरने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सबको सुरक्षित रखें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि दुर्घटना में फंसे हुए लोगों की हरसंभव मदद करें।

Jan 25, 2023 | 09:24 AM (IST)

मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता: उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि हमारी प्राथमिकता लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालने की है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

Jan 25, 2023 | 09:09 AM (IST)

हादसे पर सीएम कार्यालय ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

लखनऊ के अलाया अपार्टमेंट हादसे पर सीएम कार्यालय की ओर से आज 10 बजे तक रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट में हादसे की वजह की जानकारी दी जाएगी।

Jan 25, 2023 | 09:09 AM (IST)

मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचाया जा रहा ऑक्सीजन

डीएम लखनऊ सूर्यपाल गंगवार के अनुसार अंदर फंसे लोगों को ऑक्सीजन दिए जाने के लिए 2 यूनिट सिलेंडर मंगाए गए हैं। लगातार उनको ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

Jan 25, 2023 | 08:38 AM (IST)

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल पहुंच घायलों के बारे में जानकारी ली है

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बिल्डिंग के गिरने के बाद घटनास्थल पर जाकर स्थिति की जानकारी ली है। पाठकल ने अस्पताल जाकर भी लोगों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को किसी तरह की कोताही ना बरतने के लिए कहा।

Jan 25, 2023 | 08:37 AM (IST)

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं NDRF-SDRF के कर्मचारी

पिछले 13 घंटे से भी ज्यादा समय से लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF-SDRF के कर्मचारी जुटे हुए हैं।

Jan 25, 2023 | 08:25 AM (IST)

खराब मौसम को देखते हुए रेस्क्यू टीम ने मंगाई बड़ी-बड़ी तिरपाले

बारिश को देखते हुए रेस्क्यू टीम ने बड़ी तिरपाल मंगाई है। खराब मौसम से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।

Jan 25, 2023 | 08:25 AM (IST)

हादसे के पीछे के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है: DGP

DGP ने हादसे के बाद कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

अगली खबर
right--arrow
UP Nikay Chunav Results LIVE: लखनऊ, कानपुर , प्रयागराज और वाराणसी में कौन आगे? वोटों की काउंटिग शुरू... रुझान-नतीजों का हर अपडेट
UP Nikay Chunav Results LIVE: लखनऊ, कानपुर , प्रयागराज और वाराणसी में कौन आगे? वोटों की काउंटिग शुरू... रुझान-नतीजों का हर अपडेट

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.