scriptराहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश का अब यूपी पर फोकस आज अमरोहा से होगी शुरुआत, अमेठी और रायबरेली सीट पर सस्पेंस होगा खत्म | Lok Sabha election 2024 | Patrika News
यूपी न्यूज

राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश का अब यूपी पर फोकस आज अमरोहा से होगी शुरुआत, अमेठी और रायबरेली सीट पर सस्पेंस होगा खत्म

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश अब यूपी में पूरा फोकस करेंगे। शनिवार को अमरोहा से अखिलेश और राहुल गांधी की संयुक्त सभा से इसकी शुरुआत होगी। अमेठी और रायबरेली सीट पर भी सस्पेंस खत्म होने वाला है।

अमरोहाApr 20, 2024 / 10:42 am

Mahendra Tiwari

Joint public meeting of Rahul Gandhi and Akhilesh

राहुल गांधी अखिलेश यादव

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। इस दौरान यूपी में राहुल गांधी कोई जनसभा नहीं कर सके। यह जरूर है कि राहुल और अखिलेश ने पहले चरण के ठीक 2 दिन पहले गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी में चुनाव को लेकर शंखनाद शुरू किया। लेकिन दूसरे चरण को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश और प्रियंका गांधी का पूरा फोकस यूपी पर होगा।
Story: Lok sabha election 2024: राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से प्रत्याशी है। इसलिए अभी तक सारा फोकस राहुल गांधी का दक्षिण राज्यों में था। इसी व्यवस्था के कारण यूपी में पहले चरण के मतदान में कोई जनसभा नहीं कर सके। हालांकि पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में रोड शो कर अपनी ताकत का एहसास दिलाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले चरण में राहुल गांधी की यूपी में जनसभाएं प्रस्तावित थी। लेकिन दक्षिण राज्यों में अधिक व्यस्तता होने के कारण वह यूपी में कोई जनसभा नहीं कर सके। आज अमरोहा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली है। अमरोहा के बाद झांसी और आसपास के मंडल में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा प्रस्तावित है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा प्रस्तावित है। इसके अलावा यूपी के अन्य जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की जनसभा का कार्यक्रम बनाया गया है। माना जा रहा है कि दूसरे चरण चरण में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगाएगी। इस दौरान कांग्रेस के कई नेताओं के कार्यक्रम होंगे। रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha election 2024: बीजेपी का प्रत्येक लोकसभा में 2.25 लाख वोट कम हुआ, जानिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गणित

तो अमेठी और रायबरेली सीट पर गांधी परिवार से हो सकता कोई प्रत्याशी?

गांधी परिवार की दो महत्वपूर्ण सीट अमेठी और रायबरेली पर अगले सप्ताह तक प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। पूरी उम्मीद लगाई जा रही है कि यहां गांधी परिवार से ही कोई चुनाव लड़ सकता है। इस सीट से अगर गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति चुनावी मैदान में आता है। तो कांग्रेस यहां पर अपनी पूरी ताकत लगाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इसका असर आसपास की सीटों पर पड़ सकता है।

Home / UP News / राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश का अब यूपी पर फोकस आज अमरोहा से होगी शुरुआत, अमेठी और रायबरेली सीट पर सस्पेंस होगा खत्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो