scriptभाजपा पार्षद पर हमला करने वाला 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार | 20 thousand prize winner arrested for BJP councilor attacking case | Patrika News
प्रयागराज

भाजपा पार्षद पर हमला करने वाला 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

21 नवम्बर 2018 को बीजेपी पार्षद के घर पर किया था हमला

प्रयागराजJan 16, 2019 / 03:40 pm

sarveshwari Mishra

Accused

Accused

इलाहाबाद. भाजपा पार्षद श्री राजू शुक्ला को जान से मारने के लिए उनके घर पर 21 नवम्बर 2018 को बम और पिस्टल फायर करने वाले 20 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर है। अभियुक्त सर्वेश सिंह उर्फ अंश शातिर अपराधी है। वर्ष 2016 में टेंडर न मिलने के कारण पीडब्ल्यू कर्मचारी विकास चंद्र पाण्डेय के ऊपर भी अपराधी ने जगराम चौराहा के पास जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी कर्मचारी काफी दिनों तक हड़ताल पर थे। वहीं इसके अतिरिक्त इसने पीसीबी हॉस्टल में भी बमबाजी किया था।

बता दें कि 21 नवम्बर की रात को भाजपा पार्षद श्री राजू शुक्ला निवासी काटजूबाग सलोरी थाना कर्नलगंज जनपद प्रयागराज के घर पर कुछ अराजक तत्वों ने बम, पिस्टल से फायरिंग करते हुए भाजपा नेता को कट्टा से जान से मारने की कोशिश की थी। अपराधी ने भाजपा नेता के घर के बाहर खड़ी क्वालिस पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस सम्बन्ध में भाजपा पार्षद श्री राजू शुक्ला ने थाना कर्नलगंज में सर्वेश सिंह उर्फ अंश व उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज महोदय द्वारा 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया था।

16 जनवरी 2019 को प्रभारी निरीक्षक इण्टेलीजेंस विंग/स्वाट श्री धर्मेंद्र सिंह यादव को यह सूचना मिली की भाजपा पार्षद के घर पर गोली व बम चलाने वाला वांछित अभियुक्त सर्वेश सिंह को सूचना का आदान प्रदान कर उन्हें व उनकी टीम के साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान प्रयाग स्टेशन के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त सर्वेश सिंह उर्फ अंश को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो