UP Special

आईएमडी यूपी वेदर अलर्ट: 18 अप्रैल को सक्रिय होगा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, 20 अप्रैल को आफत की बारिश

आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 18 अप्रैल को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय हो रहा है। जिसका असर 20 अप्रैल को दिखाई पड़ेगा।

फर्रुखाबादApr 18, 2024 / 08:42 am

Narendra Awasthi

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार अगले 4 दिनों तक आसमान में मध्यम बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। सीएसए के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 18 अप्रैल को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में सक्रिय हो रहा है। जिसका असर 20 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान है। कानपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू रहा है।

यह भी पढ़ें

मां चंडिका देवी धाम: महर्षि वक्र ने मां दुर्गा के महत्व को बताया, दुर्गा सप्तशती के नाम से हुआ विख्यात

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद के आसमान में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हमारे मौसम को प्रभावित करेंगी। 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान साफ रहेगा। लेकिन तेज हवाओं का चलना जारी रहेगा।
कानपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।

Hindi News / UP Special / आईएमडी यूपी वेदर अलर्ट: 18 अप्रैल को सक्रिय होगा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, 20 अप्रैल को आफत की बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.