UP Special

लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव? मुहूर्त देख कराएंगे नामांकन

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कन्नौज पहुंचे। जिलाध्यक्ष का कहना है कि आज वह चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। मुहूर्त देखकर नामांकन कराया जाएगा। ‌

कन्नौजApr 18, 2024 / 06:23 pm

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha election 2024) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर आज बृहस्पतिवार को कन्नौज पहुंचे हैं। जहां वह पार्टी के जोन, सेक्टर और सह प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। आज की बैठक में कन्नौज विधानसभा के प्रभारियों को बुलाया गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कन्नौज से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे। आज की बैठक में कन्नौज से चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर सकते हैं। मुहूर्त देखकर अपना नामांकन कराएंगे। 
यह भी पढ़ें
 

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर आने वाला आज का निर्णय एक बार फिर टला

समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में जा रहे लोगों के संबंध में कलीम खान ने बताया कि जिनको पार्टी के विचारधारा में विश्वास नहीं था। वहीं छोड़कर जा रहे हैं। उनके पास भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों की भी लंबी लिस्ट आई है। जिसमें तिर्वा, कन्नौज, छिबरामऊ विधानसभा के बीजेपी के लोग शामिल हैं।
क्या कहते हैं जिला उपाध्यक्ष?

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भानु गुप्ता ने बताया कि कन्नौज अखिलेश यादव की कर्मभूमि है। समाजवादी पार्टी को अपने प्रत्याशी की चिंता नहीं है। जितना बीजेपी को है। चुनौती दी कि निर्विरोध होने की औकात हो तो निर्विरोध हो जाओ।

Home / UP Special / लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव? मुहूर्त देख कराएंगे नामांकन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.