
महाराजगंज जेल से अदालत पहुंचे इरफान सोलंकी
समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पर आने वाला आज का फैसला एक बार फिर टल गया है। महाराजगंज जेल से बंद विधायक को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज अदालत लाया गया। इस मौके पर उनके समर्थक की मौजूद थे। आज आगजनी के मामले में फैसला आना था। जिसमें कुल 12 आरोपी है। पुलिस ने पांच के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। जिन पर आज निर्णय आना था। अदालत ने सपा विधायक को पिछली तारीख में तलब किया था। अदालत के निर्देशानुसार सपा विधायक को आज अदालत लाया गया।
स्पेशल जज एमपी एमएलए कोर्ट सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने आज अवकाश लिया है। जिससे आज अदालत की कारवाई नहीं हो सकी। सपा विधायक पर आने वाला निर्णय अगली तारीख तक के लिए टाल दिया गया है।
निर्णय पर सस्पेंस बरकरार
आज आगजनी के मामले में निर्णय आना था। यदि 2 वर्ष की सजा मिल जाती तो इरफान सोलंकी के विधायक का पद खतरे में पड़ जाता और उनकी विधायक की जा सकती थी। मामला अगली तारीख तक के लिए टाल दिया गया है। आगजनी के मामले में मोहम्मद शरीफ, शौकत अली, रिजवान सोलंकी को भी सह आरोपी बनाया गया है।
Published on:
19 Mar 2024 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
