scriptसर्वधर्म सामूहिक विवाह आयोजित, 98 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे | Organized all religions group marriage Lakhimpur up Hindi news | Patrika News
लखीमपुर खेरी

सर्वधर्म सामूहिक विवाह आयोजित, 98 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

गायत्री परिवार द्वारा नगर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में आयोजित श्रद्धा संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का समापन किया गया।

लखीमपुर खेरीOct 31, 2017 / 10:17 am

Mahendra Pratap

Organized all religions group marriage

लखीमपुर-खीरी. सर्वधर्म सामूहिक विवाह संस्कार के साथ रविवार को गायत्री परिवार द्वारा नगर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में आयोजित श्रद्धा संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का समापन किया गया। महायज्ञ के बाद 108 कुंडीय यज्ञशाला में सामूहिक विवाह संस्कार कार्यक्रम आरंभ हुआ।

वैवाहिक रीतियों पर डाला गया प्रकाश

विवाह संस्कार शांतिकुंज हरिद्वार की टोली द्वारा संपन्न करवाया गया। जिसका संचालन पूर्व प्रशिक्षित युवा उपचार्यों और वरिष्ठ गायत्री परिजनों की टीम द्वारा हुआ। कार्यक्रम में कुल 97 हिंदू विवाह और एक मुस्लिम कन्या का निकाह महाराज नगर मस्जिद के मौलाना शमीउद्दीन कासमी द्वारा संपन्न कराया गया। टोली द्वारा यज्ञशाला में वर-वधुओं को ग्रन्थि बंधन, हरिद्रालेपन लाजाहोम, शिलारोहण सरीखी प्रचलित वैवाहिक रीतियों के मर्म पर प्रकाश डाला गया।

मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ की पीहर पेड़ नव-परम्परा से जोड़ते हुए कन्यादान के साथ प्रत्येक वर-वधू द्वारा तुलसी और मधुर फल के पौधों का तरुपूजन कर कराया गया। इस नव-परम्परा में वधू फलदार पौधा अपने मायके में रोपित कर तुलसी का पौधा अपने ससुराल ले जाती हैं। विवाह संस्कार में श्री सनातन सेवा समिति, लखीमपुर द्वारा सभी नव दंपत्तियों के लिए गृहस्थी के सामान की व्यवस्था की गई, जिसमें बेड, रजाई-गद्दे, गैस सिलेंडर, चूल्हा, वर-वधू के वस्त्र, बर्तन राशन आदि वस्तुएं सम्मिलित थीं।

नगर संभ्रांत हस्तियां आशीर्वाद देने पहुंचीं यज्ञशाला

विवाह संस्कार कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डाॅ. एस चन्नप्पा, सांसद अजय मिश्र, नगर विधायक योगेश वर्मा सहित नगर संभ्रांत हस्तियां नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देने के लिए यज्ञशाला पहुंचीं। इसी दौरान श्री सनातन सेवा समिति अध्यक्ष ज्ञान स्वरूप शुक्ला, जगदीश गुप्ता, डॉ. अजय पाण्डेय, विवाह संस्कार प्रभारी मुरलीधर मौर्य, आयोजन मण्डल के उदय सिंह, रामखेलावन निषाद, सत्यनारायण वर्मा, सहित हजारों लोगों की उपस्थिति रही। इससे पूर्व पूर्णाहुति यज्ञ की पूर्व संध्या पर कल सायं परिसर में विराट दीप महायज्ञ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जनपद न्यायाधीश राजवीर सिंह ने देवपूजन संपन्न किया। युवा प्रकोष्ठ लखनऊ के अनुज वर्मा ने युवा सम्बोधन दिया।

नगरवासियों ने श्रद्धा भाव से कार्यक्रम को किया संपन्न

नगरवासियों ने सभी के भीतर श्रद्धा संवर्धन की कामना के साथ 5100 दीपक प्रज्वलित किए। युवा प्रकोष्ठ लखीमपुर के अनुपम मौर्य, प्रतिमा वर्मा और गरिमा मौर्य द्वारा कन्या भ्रूण हत्या निषेध पर आधारित भाव परक नृत्य मंचन ओ री चिरैया का प्रस्तुुतीकरण किया गया। चार दिवसीय समस्त कार्यक्रम इको फ्रेंडली भोजनालय के द्वारा डिस्पोजल गिलास और बर्तनों के बिना केले के पत्तों के प्रयोग द्वारा संपन्न किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो