scriptshardiya Navratri 2019: इस बार पूरे नौ दिन की होगी नवरात्रि, दशमी पर बन रहा शुभ संयोग | shardiya Navratri 2019 shubh sanyog and sarwarthsidhi yog in Navratri | Patrika News
वाराणसी

shardiya Navratri 2019: इस बार पूरे नौ दिन की होगी नवरात्रि, दशमी पर बन रहा शुभ संयोग

इस बार नवरात्रि पर मिलेंगे पूर नौ दिन

वाराणसीSep 23, 2019 / 05:13 pm

sarveshwari Mishra

Navratri 2019

Navratri 2019

वाराणसी. हिंदू धर्म में नवरात्र का बड़ा महत्व बताया गया है। साल में नवरात्रि चार बार पड़ती है। अश्वनि मास, चैत्र मास, शारदीय मास, वसंत मास। इसमें चैत्र मास और शारदीय मास की नवरात्रि का अधिक महत्व माना जाता है। इस बार पितृपक्ष के खत्म होते ही 29 सितंबर, रविवार से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता कैलाश पर्वत से धरती पर अपने मायके आती हैं। खास बात यह है कि इस बार नवरात्रि पर बेहद दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है। इस बार की आपको नवरात्रि में नौ दिनों का पूरा- पूरा लाभ मिलेगा। वही दशमी पर शुभ संयोग बन रहा है। बता दें, इस बार नवरात्र में सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग एकसाथ बनते नजर आएंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस सर्वसिद्धि योग को बेहद शुभ माना जा रहा है।
पूरे नौ दिन की होगी नवरात्रि
शारदीय नवरात्रि इस बार पूरे नौ दिनों की होगी। माता के भक्तों को मां की उपासना करने के लिए पूरे नौ दिनों का समय मिलेगा। जिसमें 2 दिन सोमवार पड़ेगा जो कि बेहद शुभ माना जा रहा है। माना जाता है कि सोमवार के दिन मां दुर्गा की उपासना करने से साधक को उसके द्वारा की गई पूजा का कई गुना फल प्राप्त होता है। इसके अलावा नवरात्र के इन नौ दिनों में से 6 दिन विशेष योग बनने वाले हैं। जो भक्तों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं।
शुभ होगी इस बार की विजयदशमी
इस साल की विजयदशमी जिसे हम दशहरा भी कहते हैं बहुत ही शुभ होने वाला है। 7 अक्टूबर को दोपहर 12:38 बजे तक नवमी मनाई जाएगी। जिसके बाद दशमी अगले दिन 8 अक्टूबर दोपहर 2:1 मिनट तक रहने वाली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो