scriptओम प्रकाश राजभर की मां का निधन, CM योगी ने जताया शोक | Om Prakash Rajbhar Mother died in hospital big breaking | Patrika News
वाराणसी

ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन, CM योगी ने जताया शोक

Om Prakash Rajbhar Mother Death: ओम प्रकाश राजभर की मां के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

वाराणसीApr 12, 2024 / 08:09 am

Sanjana Singh

Om Prakash Rajbhar Mother Death

Om Prakash Rajbhar Mother Death: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन हो गया है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां अस्पताल में भर्ती थीं और इलाज के दौरान उनका निधन हुआ है। इसकी जानकारी खुद सुभासपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पोस्ट कर लिखा, “मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं।”

https://twitter.com/oprajbhar/status/1778469639003181292?ref_src=twsrc%5Etfw
ओम प्रकाश राजभर का पैतृक घर वाराणसी जिले के गांव फत्तेहपुर सिंधोरा में है। उनकी मां का नाम जितना देवी था और वह 85 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक राजभर की मां फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थीं और लखनऊ के केजीएमयू में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद अब पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

यूपी की सात सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, केशरीनाथ त्रिपाठी का बेटा भी मैदान में


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओम प्रकाश राजभर की माता के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर की पूज्य माता के देहावसान की दुखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम से पूजनीय माता जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं।”
https://twitter.com/oprajbhar?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Varanasi / ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन, CM योगी ने जताया शोक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो