scriptइन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, होगा धन लाभ | Aaj ka rashifal 19 October 2019 horoscope zodiac sign | Patrika News
वाराणसी

इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, होगा धन लाभ

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

वाराणसीOct 19, 2019 / 10:39 am

sarveshwari Mishra

मेष राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पिता के सहयोग से जरूरी काम पूरा होगा। परीक्षा में आज अच्छा नतीजा मिलेगा। किसी नई विषय की पढ़ाई के लिए शानदार है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। माता-पिता के साथ सम्बंध बेहतर होंगे। कोर्ट- कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में होगा।

मिथुन राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा। नई ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। शिक्षकों के लिए दिन खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वाणी पर संयम बरतें। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी बड़े प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज पैसों से जुड़े कुछ काम रुक जाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय अच्छा है।
कन्या राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य होगा। आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगी।


तुला राशि
तुला राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज अपने व्यवहार में शांति रखें। धन लाभ के नए जरिए आपको मिलेंगे। परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। दफ्तर में बड़े अधिकारियों को सहयोग मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खुद को तरोताजा महसूस आप करेंगे. घर-परिवार का माहौल शानदार रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ खुशी का पल बिताएंगे। तरक्की के नए सुनहरे मौके मिलेंगे। खुशनुमा व्यवहार से घर में रौनक रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों का दिन शानदार होगा। घर पर किसी दोस्त का आगमन हो सकता है। छात्रों को मेहनत की जरूरत है। मन पाठ-पूजा में लगेगा। कोई नया दोस्त बन सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। पुरानी पहचान से कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। मन आपका आध्यात्म की ओर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक दर्शन के लिए जा सकते हैं।
मीन राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स के लिए योग बनेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो