बीजेपी ने राजभर वोटरों को साधने के लिए ही अनिल राजभर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इतिहास की बात की जाये तो बीजेपी के खाते में राजभरों का बड़ा वोट प्रतिशत नहीं जाता था। यूपी चुनाव 2017 में राजभर वोटरों को साधने के लिए अमित शाह ने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा से गठबंधन किया था और यूपी में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था। सीएम योगी आदित्याथ सरकार के आने के बाद से सुभासपा का बीजेपी से संबंध खराब होने लगा था। यूपी सरकार में उस समय अनिल राजभर राज्यमंत्री थी। लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी व सुभासपा के रिश्त इतने खराब हो गये कि गठबंधन ही टूट गया। ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी को चुनावी पटखनी देने के लिए अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन के साथ राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस से गठजोड़ का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। चुनाव परिणाम आते ही बीजेपी ने ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री पद से हटा दिया था और उनका सारा विभाग अनिल राजभर को मिला था इसके बाद बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को फिर से प्रमोशन देते हुए सरकार को प्रवक्ता नियुक्त किया है।
यह भी पढ़े:-कमलेश तिवारी की मां ने कहा, मोदी हमारे भगवान नहीं