एसएसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार बीती रात अशोक बिहार कॉलोनी में बिल्डर बलवंत सिंह की गोली मार कर हत्या की गयी थी। हत्या के बाद मृतक के बेटे अनुराग ने सारनाथ थाना में पंकज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस पंकज की तलाश शुरू की थी। सारनाथ थान प्रभारी विजय बहादुर सिंह आरोपी की तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि गाजीपुर से एक चार पहिया वाहन से आरोपी आ रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर ली। थोड़ी देर बात एक चार पहिया वाहन आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस के रोक कर तलाशी लेने पर आरोपी पंकज मिल गया। पुलिस ने उसके पास से .३२ बोर की लाइसेंसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े:-आजम खा पड़े सब पर भारी, अखिलेश यादव ने लगायी मुहर