उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मंगलवार की देर रात रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव इलाके में एक मकान की दीवार गिरने से उसमें दब कर दो बच्चियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी लोग मकान में सो रहे थे। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें आफिया और फलक मकान के मलबे के साथ पास में ही बने तालाब में जा गिरी। इसके बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।