10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

Varanasi Latest News : गोवर्धन पूजा के अवसर पर वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर संकेत दिया है कि जिस तरह से अयोध्या में भगवान श्री राम मुस्कुरा रहे हैं, उसी तरह से श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भगवान कृष्ण भी मुस्कुराते हुए नजर आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 10 Nov 2026, 8:10 PM IST

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स: Mohan Yadav Facebook)

CM Mohan Yadav: गोवर्धन पूजा के अवसर पर वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर संकेत दिया है कि जिस तरह से अयोध्या में भगवान श्री राम मुस्कुरा रहे हैं, उसी तरह से श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भगवान कृष्ण भी मुस्कुराते हुए नजर आएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों को बधाई दी है और कहा है कि दोनों ही प्रदेश भव्य रूप से भगवान श्री कृष्ण के इस पर्व को वृहद रूप से मना रहे हैं।

क्या बोले सीएम मोहन

वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि वह गोवर्धन पूजा के उत्सव में शामिल होने के लिए नमो घाट पर आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत यह पूजा बृहद रूप से मनाई जाती है, लेकिन वह उत्तर प्रदेश के लोगों द्वारा न्योता दिए जाने के बाद वह उत्तर प्रदेश आए हैं और धर्म और संस्कृति की राजधानी काशी पहुंचे हुए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के निवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि भगवान इंद्र से जुड़ी घटनाओं के बाद सामने आया कि प्रकृति को संजोने के महत्व का एक बेहतरीन उदाहरण भगवान कृष्ण है और भगवान श्री कृष्ण ही है थे जिन्होंने इंद्र के अहंकार को तोड़ दिया था।

वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि अयोध्या में जिस तरह से दीपोत्सव हुआ और भगवान श्री राम मुस्कुरा रहे हैं। एक दिन ऐसा आएगा जब हमारे बाल गोपाल भी मुस्कुराएंगे और श्री कृष्ण जन्मभूमि में भव्य मंदिर का निर्माण होगा। वही मुख्यमंत्री मोहन यादव के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हर हर महादेव के नारे भी लगे। इसके बाद वह सीधे कार्यक्रम में स्थित नमो घाट पहुंचे।

नमो घाट पर हुआ कार्यक्रम

दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को लेकर पहले ही वाराणसी में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए थे। सीएम मोहन यादव के वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वाह सीधे सड़क मार्ग होते हुए नमो घाट पहुंचे। इस दौरान वहां भव्य रूप से आयोजित हो रहे कार्यक्रम में उन्होंने प्रति भाग किया। नमो घाट पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गोवर्धन पूजा समिति के लोग सीएम मोहन यादव के स्वागत में खड़े रहे।