नम्बर प्लेट के आगे फेल हो जा रहे शहर के सर्विलांस कैमरे
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहर में दर्जनों सर्विलांस कैमरे लगाये गये हैं जो वाहन चालक के नम्बर प्लेट को ट्रेस कर सकते हैं। शहर में हजारों वाहन ऐसे चल रहे हैं जिसमे मानक के अनुसार नम्बर प्लेट नहीं लगी है यदि नम्बर प्लेट सही लगी है तो नम्बर इस तरह से लिखे हुए हैं कि उन्हें कैमरे नहीं पढ़ पा रहे हैं। ऐसे में कैमरों का सही ढंग से उपयोग नहीं हो पा रहा है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने लगातार अभियान चला कर मानक के अनुसार नम्बर नहीं लिखवाने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े:-लव मैरिज करने की मिली सजा, बड़े पिता ने धर से ही निकाला