
BJP
वाराणसी. सपा व बसपा ने मेयर व कई वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने भी सूची जारी की थी, लेकिन विद्रोह के चलते सूची वापस हो गयी है। बीजेपी की स्थिति सबसे खराब है। बीजेपी में प्रत्याशियों की सूची को लेकर लगातार बैठक का दौर चल रहा है, लेकिन अभी तक किसी नाम का खुलासा नहीं हो पाया है। बीजेपी जानती है कि प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी में विद्रोह हो सकता है इसलिए सभी स्थितियों का आंकलन करने के बाद ही सूची जारी होगी।
यह भी पढ़े:-यूपी विधानसभा की तरह नगर निगम में बीजेपी खेलेगी दांव, नहीं मिलेगा टिकट
कांग्रेस में टिकट को लेकर अधिक मारामारी नहीं है इसके बाद भी सूची जारी होते ही पार्टी में विद्रोह हो गया। बीजेपी में टिकट को लेकर सबसे अधिक मारामारी है। मेयर से लेकर सभासदी के टिकट के लिए सबसे अधिक आवेदन बीजेपी में आये हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही बवाल हो गया था। बनारस की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सभासदों को मनाना पड़ा था अब बीजेपी ऐसा कोई रिस्म नहीं लेना चाहती है इसलिए सूची जारी होने में देरी हो रही है।
यह भी पढ़े:-Sarnath में विश्व का पहला ऐसा मंदिर जहां पर मिला भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष के दर्शन का मौका
हुआ विद्रोह तो बीजेपी के लिए होगी फजीहत
बीजेपी के वरिष्ठ नेता इस समय गुतरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव में व्यस्त है। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी खुद अपने गढ़ गुजरात में बीजेपी की नैया पार लगाने में जुटे हैं। अमित शाह से लेकर सीएम योगी तक गुजरात से लेकर हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार में व्यस्त है। ऐसे में यूपी नगर निगम चुनाव की सूची जारी होते ही बवाल होता है तो उसे कौन सुलझायेगा। बीजेपी को इस बात का भी डर है इसलिए पार्टी ने सूची जारी करने से पहले सभी संभावित खतरों से लडऩे की तैयारी की है। पार्टी सूत्रों की माने तो सभासद प्रत्याशी में परिसीमन के चलते अधिक नाराजगी नहीं होगी। मेयर पद के प्रत्याशी को लेकर सबसे अधिक झाम हो सकता है।
यह भी पढ़े:-Kashi Vidyapith में नियुक्ति फंसी, इंटरव्यू के बाद भी नहीं खुले लिफाफे
Published on:
3 Nov 2017, 12:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.