scriptअमरूद तोडऩे से किया मना तो मनबढ़ों ने मारा महिला का चाकू | Criminal hit woman to Knife Hindi News | Patrika News
वाराणसी

अमरूद तोडऩे से किया मना तो मनबढ़ों ने मारा महिला का चाकू

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है कहानी

वाराणसीJul 29, 2017 / 06:18 pm

Devesh Singh

Knife

Knife



वाराणसी/बड़ागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में अमरूद तोडऩे पर मना करने पर कुछ मनबढ़ों ने महिला को चाकू मार कर घायल कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने महिल का पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया है उसके बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

कूड़ी गावं निवासी केशरी देवी (40) अपने गांव के पास स्थित अमरूद के बाग की रखवाली कर रही थी। इसी बीच शाम को चार लोग वहां पर आते हैं अैर जबरदस्ती ही महिला के बाग से अमरूद तोडऩे लगते हैं। केशरी देवी ने मनबढ़ लोगों को अमरूद तोडऩे से मना किया। इसके बाद भी मनबढ़ों ने महिला की बात को नजरअंदाज करके अमरूद तोडऩा जारी रखा। महिला ने जब विरोध तेज कर दिया तो मनबढ़ उससे भिड़ गये। पहले तो मनबढ़ों ने महिला की पिटाई कर दी और फिर चाकू से वार कर दिया। चाकू से हमले में महिला की तीन उंगलियां कट गयी। चाकू लगने से घायल महिला के चिल्लाने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। इसी बीच मनबढ़ों ने यह बात किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले। महिला ने स्थानीय थाने में धरमवीर, शर्माजीत, गोली और अमरजीत नामक चार व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दज्र्र कारया है। इसके बाद पुलिस चारों को पकडऩे के लिए दबिश डालने में जुट गयी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो