1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में मिले कोरोना के चार नए संदिग्ध मरीज, बीएचयू में कराया गया भर्ती

कोरोना वायरस के चार नए संदिग्धों के सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 19 Mar 2020, 12:03 PM IST

5_2.jpg

वाराणसी. कोरोना को लेकर बनारस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। बुधवार को एक के बाद एक फैसले लेकर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कई भीड़ भाड़ इलाके वाली जगहों पर लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगाई ताकि बढ़ते कोरोना के प्रभाव से लोगों को रोका जा सके लेकिन बुधवार की देर शाम कोरोना वायरस के चार नए संदिग्धों के सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है। इन चार लोगों में फ्रांस से आई एक महिला, दो साल के एक मासूम व बनारस के रहने वाले दो अन्य लोग भी शामिल हैं।

फ्रांस की रहने वाली एक महिला पर्यटक कुछ दिन के लिए बनारस घूमने आई है। लगातार दो दिन से उसे बुखार और गले में तकलीफ था। इस बात की जानकारी उसने होटल मालिक को दी जिसके बाद उसे बीएचयू के आईशोलेश वार्ड में दाखिल कराया गया। इसके अलावा बनारस के रहने वाले दो पुरूषों व एक व ढाई साल के बच्चे के में भी बुखार की शिकायत के बाद इनका सेंपल लिया गया है। बच्चे को घर में ही कोरेण्टाइल करा दिया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम निगरानी करेगी।

बतादें कि कोरोना संक्रमण के संदेह में बीएचयू में अब तक कुल 23 लोगों को भर्ती किया गया है इनमे पांच की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है जबकि 18 लोगों के रिपोर्ट आने का इंतजार है। बीएचयू के कोरोना आइसोलेशन वार्ड से जिन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, उन्हें 14 दिनों तक घर में साफ-सफाई के साथ रहने की हिदायत दी गई है। अस्पताल प्रशासन लगातार इनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ले रहा है।

बीएचयू कब कर्मचारियों ने बुधवार को विवि प्रशासन मांग किया है की कि केंद्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनर से जांच के बाद ही कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाए। कर्मचारियों का कहना बै की बीएचयू में कई विभाग ऐसे है जहां सैकड़ो की संख्या में लोग एक साथ काम करते हैं। ऐसे में इस बात का खतरा है की अगर किसी एक में भी ये संक्रमण मिला तो एक साथ कई अन्य लोग इसकी जड़ में आ सकते हैं।

ये भी पढ़े - केजीएमयू में दो और डॉक्टरों में कोरोना के लक्षण, एक और कोरोना पॉजिटिव, यूपी में 18 हुई संख्या

बनारस में विदेशी पर्यटको के भ्रमण पर रोक

बतादे की इससे पहले बुधवार को डीएम ने बनारस के बाजार, दुकान, घाटों मंदिरों समेत सभी स्थलों पर विदेशी पर्यटकों के भ्रमण पर रोक लगा दिया है। यह बैन 15 अप्रैल तक रहेगा। इसकी जानकारी सभी होटल मालिकों को देदी गई है। जो पर्यटक इस समय बनारस में मौजूद हैं उन्हें 15 अप्रैल अपने कमरे में ही कोरेण्टाइल रहना होगा।