scriptWeather News: IMD ने जारी किया 5 दिन का Weather Forecast, पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय | IMD released 5 day weather forecast western disturbance will be active again | Patrika News
वाराणसी

Weather News: IMD ने जारी किया 5 दिन का Weather Forecast, पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय

Weather News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार ठंड को लेकर अपडेट दे रहा है। IMD के नए अपडेट में एक बार फिर वैज्ञानिकों ने पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान लगाया है जो छठ पर्व पर ठंड का एहसास करवाएगा। इसके पहले IMD ने मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

वाराणसीNov 18, 2023 / 08:08 am

SAIYED FAIZ

IMD latest update on cold know when the Temperature will drop

ठंड पर IMD का लेटेस्ट Update, जाने कब लुढ़केगा पारा

weather news ठंड और कोहरे को लेकर जनमानस चिंतित है क्योंकि छठ पर्व शुरू हो चुका है। 17 नवंबर को नहाय खाए से शुरू हुआ पर्व 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त हो जाएगा। इसके पहले लगातार रिपोर्ट की जा रही ठंड और पारा गिरने की खबरों पर IMD ने विराम लगाया है। शुक्रवार शाम की शाम जारी हुए IMD के नोटिफिकेशन के अनुसार अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी भी प्रकार की गिरावट नहीं होने वाली है। यह गिरावट तीन दिन के बाद ही शुरू होगी। इसके अलावा 19 नवंबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालय में बनेगा जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को खासा प्रभावित करेगा। ऐसे में डाला छठ के दुसरे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
imd_latest_update_on_cold_know_when_the_temperature_will_drop_1.jpg
5 दिन तक तापमान रहेगा सामान्य

IMD के अनुसार उतरत प्रदेश में अभी 5 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई न बढ़तरी होगी न गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान ऐसे ही सामान्य बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान अगले तीन दिनों तक ऐसे ही सामान्य बना रहेगा। तीन दिन के बाद पारा लुढ़कने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ जो आगे भी देखने को मिलेगा। ऐसे में ठंड अभी बढ़ने के आसार नहीं हैं। इस खबर के बाद व्रती महिलाओं ने राहत की सांस ली है जिन्हे रात भर पानी में खड़े रहकर भगवान् भास्कर का इंतजार करना है। बीती रात मेरठ और कानपुर शहर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 12 डिग्री रहा।
Varanasi Temperature
शनिवार को वाराणसी में सुबह 7 बजे कोहरा दिखाई दिया है। वहीं हवा भी 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तर से चल रही है जिससे ठंड का एहसास हो रहा यही। IMD के अनुसार वाराणसी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं दिन में आसमान में बादलों का भी Forecast है।
https://youtu.be/qHu7oPaVs4Q

Hindi News/ Varanasi / Weather News: IMD ने जारी किया 5 दिन का Weather Forecast, पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय

ट्रेंडिंग वीडियो