वाराणसी के ही रहने वाले एक युवक को किसी लड़की से प्रेम हो गया। प्रेम एकतरफा था। और तो और युवक ने लड़की के सामने प्यार का इजहार किया भी तो उसने उस तरफ गौर ही नहीं फरमाया। इधर लड़का प्यार में पागल हो गया। उसने सोचा आखिर किस तरह से अपनी प्रेमिका से अपने प्यार का इजहार करे। उसे कुछ भी नहीं समझ आ रहा था। उसकी यह दीवानगी देख यारों ने ताने मारने शुरू कर दिए। तंग आ कर उसने ऐसा किया कि अब वह अस्पातल में भर्ती है और जीवन मौत के बीच झूल रहा है।
अस्पताल सूत्रों से पता चला कि युवक ने अपने सीने को चीरने की कोशिश की। चाकू से उसने अपने सीने पर आई लव यू लिखा, तीर और दिल का निशान बनाया फिर उसके आगे उसका नाम भी लिख दिया जिससे वह प्यार करता था। इतना सब करने में जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। खून ज्यादा निकल गया तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर उसके घरवालों के अपने लाड़ले की इस बिगड़ी हालत से परेशान हैं। फिलहाल उसने अपनी प्रेमिका के बारे में किसी को विस्तार से नहीं बताया है। अब उसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।