scriptदेश तो छोड़िए जनाब…विदेशों में भी सुनाए जा रहे बनारस के किस्से, दो साल के आंकड़ों ने बदल दी तस्वीर | More than 13 crore tourists visited Banaras in two years | Patrika News
वाराणसी

देश तो छोड़िए जनाब…विदेशों में भी सुनाए जा रहे बनारस के किस्से, दो साल के आंकड़ों ने बदल दी तस्वीर

धर्म की नगरी काशी भारत के वैभव की नई गाथा लिख रही है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद से ही प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अविनाशी काशी ने विकास की नई गाथा लिख दी है। बनारस में रोजगार, व्यापार और कारोबार ने नई तेजी पकड़ ली है। यहां आस्था के साथ विकास और आधुनिकता का समावेश दिन ब दिन होता जा रहा है।

वाराणसीDec 19, 2023 / 07:23 pm

SAIYED FAIZ

More than 10 lakh foreigners reached Banaras in two years

दो साल में 10 लाख से ज्यादा विदेशी पहुंचे PM की काशी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र काशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नित्य नए आयाम गढ़ रहा है। अविनाशी काशी वैभव की नई गाथा लिख रही है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो काशी में दो वर्षों में पर्यटकों की आमद में इजाफा हुआ है। उनकी संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। साल 2023 जनवरी से 2 दिसंबर 2023 तक ही पांच करोड़ से अधिक पर्यटक आ चुके थे। सीएम योगी के नेतृत्व में काशी में रोजगार, व्यापार और कारोबार ने नई गति पकड़ी है। इसका जीता-जागता उदाहरण दो वर्षों काशी में 13 करोड़ पर्यटकों का आना है। इन्ही दो वर्षों में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के निर्माण से भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। नई काशी में अब आस्था के साथ ही साथ विकास की बयार भी बह रही है।
13 हजार से अधिक आए विदेशी सैलानी

उत्तर प्रदेश में लगातार रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। ऐसे में यूपी आयने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसमें अकेले वाराणसी का योगदान सर्वाधिक है। साल 2023 जनवरी से 2 दिसंबर 2023 तक काशी में पांच करोड़ 37 लाख 87 हजार पर्यटक पहुंचे हैं, जिसमें 13 हजार से 700 से अधिक आए विदेशी सैलानी आए हैं। अभी दिसंबर माह में 10 दिन और बचे हैं। ऐसे में यह संख्या 6 करोड़ तक जाने का अनुमान है।
सावन माह में सर्वाधिक आए पर्यटक

इस वर्ष दो महीने के सावन में काशी में सर्वाधिक पर्यटक आए। सरकारी आंकड़ों की बात करें तो साल 2023 में सर्वाधिक पर्यटक सावन के महीने में आए हैं। अगस्त माह में 97 लाख 22 हजार 206 पर्यटक काशी पहुंचे जो साल भर में सर्वाधिक हैं। इसके अलावा जुलाई माह में 72 लाख 62 हजार 891 पर्यटक काशी पहुंचे। जनवरी 2023 में 44 लाख 29 हजार 590, फरवरी में 41 लाख 34 हजार 807, मार्च में 37 लाख 81 हजार 060, अप्रैल में 42 लाख 67 हजार 858, मई में 32 लाख 25 हजार 476, जून में 36 लाख 96 हजार 346 पर्यटकों ने पीएम मोदी की काशी का अवलोकन किया। सितंबर में 38 लाख 97 हजार 844, अक्टूबर में 42 लाख 55 हजार 674, नवंबर में 48 लाख 26 हजार 776 पर्यटकों का आगमन काशी में हुआ। वहीं दो दिसंबर तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो यह 30 लाख 74 हजार 30 रहा। दो दिसंबर के बाद नव वर्ष तक भी यहां निरंतर पर्यटकों व श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहेगा।
काशी में पांच साल में पर्यटकों की संख्या आंकड़ों में


2018 में

भारतीय पर्यटक- 60 लाख 95 हजार 890

विदेशी पर्यटक- 3 लाख 48 हजार 970

कुल पर्यटक- 64 लाख 44 हजार 860

2019 में

भारतीय पर्यटक- 64 लाख 47 हजार 775

विदेशी पर्यटक- 3 लाख 50 हजार 000

कुल पर्यटक- 67 लाख 97 हजार 995


2020 में

भारतीय पर्यटक- 8 लाख 76 हजार 303
विदेशी पर्यटक- 1 लाख 06 हजार 189

कुल पर्यटक- 9 लाख 82 हजार 492


2021 में

भारतीय पर्यटक- 30 हजार 75 हजार 913

विदेशी पर्यटक- 2566

कुल पर्यटक- 30 लाख 78 हजार 479

2023 में

भारतीय पर्यटक 5 करोड़ 37 लाख 87 हजार 004

विदेशी पर्यटक- 13 हजार 777

कुल पर्यटक- 5 करोड़ 38 लाख 781 ( आंकड़े दो दिसंबर तक)

https://youtu.be/V6BUxyudBls

Hindi News/ Varanasi / देश तो छोड़िए जनाब…विदेशों में भी सुनाए जा रहे बनारस के किस्से, दो साल के आंकड़ों ने बदल दी तस्वीर

ट्रेंडिंग वीडियो