पूर्णिमा के चांद की चांदनी में पावन गंगा का जल दर्पण की तरह चमक रहा था गंगा और घाट जगमगाते दीपों का तेज जैसे गंगा जल में गाेते लगा रहा था। यह नजारा देखते ही बन रहा था। इस भव्य नजारे में लेजर लाइट शो ने चार चांद लगा दिए। देव दीपावली के भव्य उत्सव का बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण गवाह बने। यह अलग बात है कि राजघाट पर सबसे अधिक श्रद्धालु माैजूद रहे लेकिन अस्सी घाट, केदार घाट, ललिता घाट और मान मंदिर घाट की शोभा भी आज बेहद जच रही थी। 15 लाख दीयो की ज्योति से घाट ताे जगमग हाे ही उठे लेकिन ऐसा लग रहा था मानाें पूरा काशी चमक उठा।