वाराणसी. धर्म और आधात्म की नगरी काशी में हर साल होली का पर्व पूरे हर्षोहल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार भी होली का पर्व धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी है। काशी एक ऐसा शहर है जहां होली की खुमारी में संस्कृति, अध्यात्म और सियासत का संगम होता है। यही कारण है कि यहां सियासी पिचकारी की खासा डिमांड रहती है। इस बार भी शहर में होली का बाजार सज चुका है। होली के लिए मिलने वाले सामानों में सबसे आकर्षण का केंद्र इस वर्ष भी पिचकारी ही है। वाराणसी के बाजारों में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के नाम की पिचकारी की डिमांड जोरों पर है। इसके साथ ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ गुलाल भी जोरों से बिक रहा है।