
SPG and DM Surndra Singh
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के लोगों को दीपावली के गिफ्ट देने के लिए 12 नवम्बर को आने वाले हैं। पीएम मोदी सैकड़ों करोड़ की योजना की सौगात देंगे। सोमवार को बनारस पहुंची एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है और जहां भी पीएम को जाना है वहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-जानिए कौन है भगवान धन्वंतरि, इसलिए दीपावली से पहले होती है पूजा
पीएम नरेन्द्र मोदी जल परिवहन का शुभारंभ करने के साथ बाबतपुर फोन लेन का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अतिरिक्त एसटीपी एंव अन्य योजनाओं को भी जनता को समर्पित करने वाले हैं। संभावना है कि पीएम नरेन्द्र मोदी बाबतपुर फोन लेन का उद्घाटन करने के बाद रोड शो भी कर सकते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए वाजिदपुर में सरकारी अमले ने तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी नेताओं की माने तो एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी है।
यह भी पढ़े:-JHV मॉल डबल मर्डर केस, क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
सीएम योगी करेंगे तैयारियों की समीक्षा
दीपवाली के बाद सीएम योगी का आगमन होना है। पीएम मोदी की तैयारी की समीक्षा के साथ सीएम योगी शहर का भी निरीक्षण करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
यह भी पढ़े:-कभी पांच लाख के इनामी रहे बृजेश सिंह के करीबी त्रिभुवन सिंह अस्पताल में भर्ती
जल परिवहन शुरू होने के साथ गंगा में सीवर का गिरना होगा बंद
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी का दौरा बेहद खास साबित हो सकता है। इस दौरे पमें सबसे अधिक फोकस गंगा नदी पर होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी बनारस से हल्दिया तक जल परिवहन की शुरूआत करेंगे। इसके अतिरिक्त एसटीपी का भी उद्घाटन करेंगे। एसटीपी के काम करने से गंगा में गिरने वाले सीवर की मात्रा कम हो जायेगी। इससे गंगा को निर्मल करने में आसानी होगी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी 12 को देंगे सैकड़ों करोड़ का दीपावली गिफ्ट , टर्मिनल व अन्य योजना करेंगे राष्ट्र को समर्पित
पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत हो रहेंगे शहर में
पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले आरएसएस चीफ मोहन भागवत का भी आगमन हो रहा है। काशी में तीन दिवसीय प्रवास के लिए मोहन भागवत ११ नवम्बर को आने वाले हैं और १२ नवम्बर को पीएम मोदी का आगमन होना है। संभावना है कि बनारस के विकास व चुनाव को लेकर पीएम मोदी व मोहन भागवत में औपचारिक वार्ता भी हो सकती है।
यह भी पढ़े:-प्रवासी सम्मेलन से पहले ताबड़तोड़ क्राइम से बैकफुट पर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार
Updated on:
5 Nov 2018, 5:39 PM IST
Published on:
5 Nov 2018, 5:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.