24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूली बच्चों को देख कर पीएम नरेन्द्र मोदी ने रोकवाया काफिला, किसी ने गीत तो किसी ने सुनायी कविता

बच्चों से पूछा मुझे पहचानते हो तो लगे मोदी-मोदी के नारे, सुबह क्रूज पर सवार होकर किया नौका विहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 26 Apr 2019, 7:31 PM IST

PM Narendra modi

PM Narendra modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी का दो दिवसीय बनारस दौरा शुक्रवार को समाप्त हो गया है। 25 अप्रैल को रोड शो के साथ शुरू हुआ चुनावी दौरा दूसरे दिन नामांकन करने के साथ समाप्त हो गया है। पीएम मोदी ने चुनावी समीकरण को साधने के लिए कुशल राजनेता की तरह तरकश के सारे तीर चलाये। पीएम मोदी का बच्चों के प्रति लगाव इस दौरे में भी देखने को मिला। बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय पीएम मोदी को सड़क के किनारे बच्चे खड़े दिखायी दिये तो काफिला रोक कर मुलाकात की।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने खास कारण से पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो में नहीं नामांकन में दिखायी एनडीए की शक्ति

पीएम नरेन्द्र मोदी जब बाबा के दर्शन करने जा रहे थे तो छावनी परिषद बालिका प्राइमरी स्कूल की छात्राएं धूप में खड़ी थी। बच्चों को देखते ही पीएम मोदी ने अपना काफिला रोकवा दिया। पीएम मोदी ने अपने वाहन से उतरे और सीधे बच्चों के पास पहुंच गये। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने बच्चियों से पूछा कि मुझे पहचानती हो तो सभी जोर मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी। इसके बाद पीएम मोदी ने बच्चियों के साथ कुछ समय बिताया। बच्चियों से गीत व कविता सुनी। पीएम मोदी ताली बजा कर बच्चियों को हौसला भी बढ़ाते रहे। इसके बाद बच्चियों से पूछा कि बताओ कितना बज रहा है इस पर बच्चियों ने पीएम मोदी को समय भी बताया। समय जानने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी बाबा काल भैरव का दर्शन करने के लिए निकल गये।
यह भी पढ़े:-काशी के कोतवाल का आशीर्वाद लेकर ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया नामांकन

सुबह पहुंच गये गंगा घाट और किया नौका विहार
पीएम नरेन्द्र मोदी सुबह ही गंगा घाट पहुंच गये थे। वहां पर अलकनंदा क्रूज से नौका विहार किया। अस्सी घाट से खिड़किया घाट तक घूमने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी सीधे डीरेका गेस्ट हाउस गये थे। संसदीय चुनाव 2014 की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने गंगा के प्रति अपना लगाव दिखाया है। बताते चले कि बीजेपी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को वाराणसी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव 2019 में प्रत्याशी बनाया है। अखिलेश यादव व मायावती के गठबंधन ने शालिनी यादव व राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस ने अजय राय को टिकट दिया है। ऐसे में पीएम मोदी ने नामांकन कर चुनाव तक सारे समीकरण साधने के लिए बनारस का दौरा किया था।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा दिल को जीत ले, दल अपने आप जीत जायेगा

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग