
PM Narendra modi
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव2019 का नामांकन करने से पहले सभी चीजों का खास ध्यान रखा है। नामांकन करने से पहले विरोधियों को रोड शो के जरिए अपनी ताकत दिखायी। इसके बाद शुभ मुर्हुत में नामांकन करने से पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में जाकर दर्शन किया। काशी की धार्मिक मान्यता है कि काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद मिलता है जब काल भैरव का दर्शन किये हो। पीएम नरेन्द्र मोदी ने काल भैरव का दर्शन करने के बाद ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा दिल को जीत ले, दल अपने आप जीत जायेगा
काशी की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां रहने के लिए सांसद, अधिकारी से लेकर आम आदमी को बाबा काशी विश्वनाथ व काल भैरव का आशीर्वाद लेना होता है। जिले में कोई भी अधिकारी अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले दोनों ही जगहों पर जाकर मत्था टेकता है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इसी परम्परा का निवर्हन किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने काल भैरव मंदिर में जाकर मत्था टेकने के साथ ही बाबा की आरती भी की।
यह भी पढ़े:-गंगा आरती में शामिल हुए पीएम नरेन्द्र मोदी, रोड शो के जरिए दिखायी ताकत
बाबा काल भैरव के आशीर्वाद से पीएम मोदी की राह होगी आसान
बाबा काल भैरव के आशीर्वाद से पीएम नरेन्द्र मोदी की राह आसान हो जायेगी। बीजेपी ने सबसे पहले पीएम नरेन्द्र मोदी को बनारस संसदीस सीट से प्रत्याशी बनाया था इसके बाद कांग्रेस छोड़ कर अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन में गयी शालिनी यादव को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था इसके बाद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस ने अजय राय को बनारस संसदीय सीट से चुनाव का टिकट दिया है। बीजेपी चाहती है कि पीएम नरेन्द्र मोदी इस सीट पर ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीते। इसके लिए पार्टी ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखायी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी नहीं, कांग्रेस के यह दिग्गज नेता लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने की सूची जारी
Updated on:
26 Apr 2019, 2:14 PM IST
Published on:
26 Apr 2019, 2:14 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.